श्री तुलसी माता की आरती, Tulsi Mata Ki Aarti in Hindi, तुलसी को हिंदू धर्म में देवी के रूप में पूजा जाता है। पुराणों के अनुसार जिस घर के आंगन में तुलसी होती है वहां कभी अकाल मृत्यु या शोक नहीं होता है। माना जाता है कि तुलसी के प्रतिदिन दर्शन और पूजन करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है।
जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता।
सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता।।
सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर।
रज से रक्ष करके, सबकी भव त्राता।।
बहु पुत्री है श्यामा, सूर बल्ली है ग्राम्या।
विष्णुप्रिय को सेवे, सो नर तर जाता।।
हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित।
पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता।।
लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में।
मानव लोक तुम्हीं से, सुख-संपति पाता।।
हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी।
हमारी विपद हरो तुम, कृपा करो माता।।
नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।