राम नाम सुखदायी - राम भजन

राम नाम सुखदायी, Ram Naam Sukhdayi Ram Bhajan in Hindi, राम अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बडे पुत्र थे। राम की पत्नी का नाम सीता था (जो लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं) और इनके तीन भाई थे- लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। हनुमान, भगवान राम के, सबसे बड़े भक्त माने जाते है। राम ने राक्षस जाति के राजा रावण का वध किया। हिन्दू धर्म के कई त्यौंहार, जैसे दशहरा और दीपावली, राम की जीवन-कथा से जुड़े हुए हैं। पूजा के लिए राम भजन यहाँ पढ़े।

Ram Naam Sukhdayi Hymn - Prayer
Advertisement

"राम भजन"

राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई, यह जीवन है दो दिन का।

यह तन है कागज़ की पुड़िया, हवा चले उड़ जाई,

राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई, यह जीवन है दो दिन का।

यह तन है माटी का ढेला, बूँद पड़े गल जाई,

राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई, यह जीवन है दो दिन का।

यह तन है जंगल की लकड़ी, आग लगे जल जाई,

राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई, यह जीवन है दो दिन का।

यह तन है फूलो कि माला, धूप लगी मुरझाई,

राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई, यह जीवन है दो दिन का।

यह तन है पानी का बुलबला, लहर चले मिट जाई,

राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई, यह जीवन है दो दिन का।

यह तन है सपनो की माया, आँख खुले ढल जाई,

राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई, यह जीवन है दो दिन का।

यह तन है भूतो की नगरी, मार लगे भग जाई,

राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई, यह जीवन है दो दिन का।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories