ऐसी सुबह ना आए - शिव भजन

Aaisi Subah Na Aaye Shiv Bhajan हिंदू धर्म में शिव सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक है। उन्हें सर्वोच्च देवता के 'विनाशकारी अवतार' के रूप में माना जाता है। शिव जी हिन्दू धर्म के प्रमुख देवताओं में से हैं। वेद में इनका नाम रुद्र है। सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है, पूजा के लिए ऐसी सुबह ना आए शिव भजन यहाँ पढ़े।

Shiv Bhajan Aaisi Subah Hymn - Prayer
Advertisement

"शिव भजन"

ऐसी सुबह ना आए, आए ना ऐसी श्याम।
शिव है शक्ति, शिव है भक्ति, शिव है मुक्ति धाम।।
शिव है ब्रह्मा, शिव है विष्णु, शिव है मेरा राम।
ऐसी सुबह ना आए.....

जिस दिन जुबा पे मेरी आए ना शिव का नाम।
ॐ नमः शिवाय - ॐ नमः शिवाय....

मन मंदिर में वास है तेरा, तेरी छवि बसाई।
प्यासी आत्मा बनके जोगन, तेरी शरण में आई।।
तेरी ही शरण में पाया, मैंने यह विश्राम।
ऐसी सुबह ना आए.....

तेरी खोज में ना जेने, कितने युग मेरे बीते।
अंत में काम क्रोध मद हारे, हे भोले तुम जीते।।
मुक्त किया तूने प्रभु मुझको, शत शत है प्रणाम।
ऐसी सुबह ना आए.....

सर्व कला संम्पन तुम्ही हो, हे मेरे परमेश्वर।
दर्शन देकर धन्य करो अब, हे त्रिनेत्र महेश्वर।।
भाव सागर से तर जाउंगी, लेकर तेरा नाम।
ऐसी सुबह ना आए.....

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories