किस विधि वंदन करू - शिव वंदना

Kis Vidhi Vandan Karun Shiv Vandana हिंदू धर्म में शिव सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक है। उन्हें सर्वोच्च देवता के 'विनाशकारी अवतार' के रूप में माना जाता है। शिव जी हिन्दू धर्म के प्रमुख देवताओं में से हैं। वेद में इनका नाम रुद्र है। सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है, पूजा के लिए किस विधि वंदन करू तिहारो शिव वंदना यहाँ पढ़े।

Shiv Vandana Hymn - Prayer
Advertisement

"शिव वंदना"

किस विधि वंदन करू तिहारो, ओढरदानी त्रिपुरारी,
बलिहारी-बलिहारी, जय महेश बलिहारी।।

नयन तीन उपवीत भुजंगा, शशि ललाट सोहे सिर गंगा,
मुंड माल गल बिच विराजत, महिमा है भारी,
बलिहारी-बलिहारी, जय महेश बलिहारी।।

कर में डमरू त्रिशुल तिहारे, कटी में हर वाघंबर धारे,
उमा सहित हीम शैल विराजत, शोभा है न्यारी,
बलिहारी-बलिहारी, जय महेश बलिहारी।।

पल में प्रभु तुम प्रलयंकर, पर प्रभो सदय उभयंकर,
ऋषी मुनि भेद न पाये तिहारो, हम तो है संसारी,
बलिहारी-बलिहारी, जय महेश बलिहारी।।

अगम निगम तब भेद न जाने, ब्रम्हा विष्णु सदा शिव माने,
देवो के ओ महादेव अब, रक्षा करो हमारी,
बलिहारी-बलिहारी, जय महेश बलिहारी।।

किस विधि वंदन करू तिहारो, ओढरदानी त्रिपुरारी,
बलिहारी-बलिहारी, जय महेश बलिहारी।।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories