सुनेरी मैंने निरबल के बलराम - राम भजन

सुनेरी मैंने निरबल के बलराम, Suneri Maine Nirbal Ke Balram Ram Bhajan in Hindi, राम अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बडे पुत्र थे। राम की पत्नी का नाम सीता था। (जो लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं) और इनके तीन भाई थे- लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। हनुमान, भगवान राम के, सबसे बड़े भक्त माने जाते है। राम ने राक्षस जाति के राजा रावण का वध किया। हिन्दू धर्म के कई त्यौंहार, जैसे दशहरा और दीपावली, राम की जीवन-कथा से जुड़े हुए हैं। पूजा के लिए राम भजन यहाँ पढ़े।

Suneri Maine Nirbal Ke Balram Hymn - Prayer
Advertisement

"राम भजन"

सुनेरी मैंने निरबल के बल राम,
पिछली साख भरूँ संतन की, अड़े सँवारे काम।

जब लग गज बल अपनो बरत्यो, नेक सरयो नहीं काम,
निर्बल ह्वै बल राम पुकार्‌यो, आये आधे नाम।

सुनेरी मैंने निरबल के बल राम।

द्रुपद सुता निर्बल भईं ता दिन, तजि आये निज धाम,
दुस्शासन की भुजा थकित भई, वसन रूप भये राम।

सुनेरी मैंने निरबल के बल राम।

अप बल, तप बल और बाहु बल, चौथा है बल राम,
सूर किशोर कृपा से सब, बल हारे को हरिनाम।

सुनेरी मैंने निरबल के बल राम।
सुनेरी मैंने निरबल के बल राम।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories