ऐश्वर्या राय बच्चन का जीवन परिचय

ऐश्वर्या राय का जीवन परिचय, Aishwarya Rai Bachchan Biography in Hindi, ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवम्बर 1973 को बैंगलूर, कर्नाटक में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय है जो पेशे से मरीन इंजीनियर है और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखिका हैं। उनका एक बडा़ भाई है जिसका नाम आदित्य राय है। ऐश्वर्या राय का विवाह अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ हुआ है और अब वो फिल्म छोड़ कर घरेलू जीवन व्यतीत कर रही है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है।

Aishwarya Rai Bachchan Biography
Advertisement

ऐश्वर्या राय की मातृ-भाषा तुलु है, इसके अलावा उन्हें कन्नड़, हिन्दी, मराठी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है। ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद, आंध्र प्रदेश मे हुई। बाद में उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। मुंबई मे उन्होने शांता-क्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर और बाद में डी जी रुपारेल कालेज, माटूंगा मे पढा़ई की। पढा़ई के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग के भी प्रस्ताव आते रहे और उन्होने मॉडलिंग भी की। उनको मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव कैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। और 1994 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी माँग काफी बढी़ गई और उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले।

ऐश्वर्या राय बच्चन एक मशहूर, भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या राय ने हिन्दी के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मो मे भी काम किया है।

उनकी पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया। 2000 में राजीव मेनन द्वारा बनी एक फिल्म कंडूकोंडिन, कंडूकोंडिन काफी मशहूर हुई। हिन्दी में उनकी पहली फिल्म और प्यार हो गया थी, हिन्दी फिल्मों में उनका सिक्का संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से जमा और तब से उनकी फिल्में ज्यादातर हिन्दी में ही बनी। 2002 में संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई फिल्म देवदास में भी उन्होने काम किया। इसके अलवा उन्होंने कुछ बांग्ला फिल्में की हैं। सन 2004 में ही पहली बार उन्होंने गुरिंदर चड्ढा की एक अंग्रेजी फिल्म ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस में काम किया। 2006 मे उनकी प्रमुख फिल्मे रही मिसट्रेस ऑफ स्पाइसेस, धूम २ और उमराव जान।

ऐश्वर्या भारतीय सिनेमा की सबसे मँहगी अभिनेत्रियों में से एक है और भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं। दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाईम पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन की कुछ प्रसिद्ध फ़िल्में :-

जीन्स, हम दिल दे चुके सनम, ताल, कन्दुकोंदैन कन्दुकोंदैन, मोहब्बते, हमारा दिल आपके पास है, देवदास, रेनकोट, ब्राइड एंड प्रेज्यूडिस, धूम 2, गुरु, जोधा अकबर, इंथिरण, गुजारिश, जज्बा।

ऐश्वर्या राय का दस से भी ज्यादा बार फिल्मफेयर के लिये नाम निर्देशन हो चुका है और उन्हें हम दिल दे चुके सनम (1999) और देवदास (2002) के लिये 2 बेस्ट एक्ट्रेस ट्रोफी प्राप्त हुई। 2009 में कला के क्षेत्र में उनके अतुल्य योगदान के लिये भारत सरकार ने उन्हें भारत के चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्मश्री से नवाजा। 2012 में उन्हें फ्रांस का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान Ordure Des Arts Et Des Letters का सम्मान दिया गया।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories