बिपाशा बसु का जीवन परिचय

बिपाशा बसु का जीवन परिचय, Bipasha Basu Biography in Hindi, बिपाशा बासु का जन्म हिंदू बंगाली परिवार 7 जनवरी 1978 नई दिल्ली में हुआ था। उनकी एक बड़ी बहन बिदिशा और छोटी बहन विजेता हैं। बिपासा बासु ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से पूरी की है। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 1996 में कोलकता से ही की थी। मॉडलिंग करियर के दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुई। उन्होंने उन्हें गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में भाग लेने को कहा। और भाग्यवश बिपासा बासु इस इसकी विजेता भी बनी।

Bipasha Basu Biography
Advertisement

बिपाशा बसु एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता हैं। वह अब तक बॉलीवुड की कई हॉरर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बिपाशा हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलगु और बंगला फिल्मों में भी सक्रीय हैं।

बिपासा बसु ने अपने हिंदी सिनेमा कैरियर की शुरुआत वर्ष 2001 में अब्बास निर्देशित फिल्म अजनबी से की थी। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आयीं थी। फिल्म में उनके अलावा बॉबी देओल और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म अजनबी में वह नकारात्मक भूमिका में नजर आयीं थी। फिल्म में उन्हें उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गई।

साल 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'जिस्म' बिपाशा के कैरियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में बिपाशा एक बार फिर से नेगेटिव किरदार में नजर आयीं थीं। 'जिस्म' में बिपाशा के अपोजिट अभिनेता 'जॉन अब्राहम' मुख्य भुमिका में थे। बिपाशा और जॉन की जोडी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और यह फिल्म भी सफल साबित हुई। बिपाशा बसु ने अपने सिने कैरियर में अब तक लगभग 55 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

बिपाशा बसु ने हिंदी सिनेमा में जितनी फिल्मों के चर्चा बटोरी उससे कंही ज्यादा मीडिया में उनकी लव लाइफ में सुर्ख़ियों में रही हैं। हिंदी सिनेमा में कदम रखने के बाद बिपाशा बसु का पहला नाम उनके को-स्टार और अभिनेता डीनो मारिया के साथ जुड़ा था। डीनो मारिया उनके साथ कई फिल्मों में नजर आये थे, जिनमे राज, गुनाह, रक्त जैसी फ़िल्में शामिल थीं। हालाँकि दोनों की लव-लाइफ कुछ ही दिन चल सकी और दोनों की राहें जुदा हो गयी।

अभिनेता डीनो मारिया के बाद बिपाशा बसु का नाम बॉलीवुड हंक जॉन अब्राहम के साथ जुड़ा। बॉलीवुड गलियारों के मुताबिक दोनों ही सितारे अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे, लेकिन किसी कारण दोनों के बीच अलगाव हो गया। बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन ने बैंकर प्रिया रुन्चाल से शादी रचा ली।

जॉन के बाद बिपाशा की जिंदगी में हरमन बावेजा आये। यहाँ तक की दोनों की सगाई भी हो चुकी थीं, लेकिन शादी तक बात आते-आते बिगड़ गयी और एक बार फिर से बिपाशा अकेली रह गयी। बिपाशा बसु का नाम साउथ स्टार राणा दुगुबत्ती के साथ भी जुड़ चुका हैं। दोनों ही सितारे फिल्म दम मारो दम में एक दूसरे के साथ नजर आये थे। हालंकि फिल्म के बाद दोनों की बढ़ती नजदीकियों ने कई सुर्खियाँ भी बटोरी थीं।

बिपाशा टेलीविजन के हंक मेन करण सिंह ग्रोवर के प्यार की पींगें पढ़ रहीं थी। दरअसल दोनों सितारे हॉरर फिल्म आलोन में एक साथ नजर आ चुके हैं, फिल्म के बाद दोनों कई जगह घूमते हुए नजर आये। बिपाशा कई बार सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपनी और करण की तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं।

बिपाशा बसु की कुछ प्रसिद्ध फ़िल्में :-

अलोन, हमशक्ल, क्रीचर, आत्मा, रेस 2, प्लेयर्स, जोड़ी ब्रेकर्ज़, राज 3:द थर्ड डिमेन्शन, मंद ब्लोइंग, दम मारो दम।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories