गुरमीत राम रहीम का जीवन परिचय

गुरमीत राम रहीम का जीवन परिचय, Gurmeet Ram Rahim Biography in Hindi, स्वयं गुरमीत राम रहीम सिंह के अनुसार जन्म १५ अगस्त १९६७ को माता नसीब कौर और पिता मघर सिंह के यहाँ राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरुसर मोदिया मोदिया गांव में हुआ था। यह परिवार डेरा सच्चा सौदा का भक्त था। गुरमीत राम रहीम सिंह सिद्धू मूल के पंजाबी जाट है। डेरा के द्वितीय प्रमुख शाह सतनाम जी ने गुरमीत सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। सिरसा के डेरा सच्चा सौदा की कमान राम रहीम ने 90 के दशक में संभाली थी। गद्दी संभालने के बाद वे भी परंपरानुसार सत्संग, प्रवचन आदि देने लगे। इनके नेतृत्व में डेरे के भक्तों की संख्या में काफी वृद्धि हुई।

Gurmeet Ram Rahim Biography
Advertisement

गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ हरियाणा के सिरसा में स्थित आध्यात्मिक संस्था डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख थे। डेरा सच्चा सौदा की स्थापना १९४८ में शाह मस्ताना जी द्वारा की गई थी। ये आश्रम लगभग 700 एकड़ में है और 68 सालों से चल रहा है और बाबा का आश्रम अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक फैला है। डेरे का दावा है कि दुनिया भर में उनके करीब पांच करोड़ से ज्यादा अनुयायी हैं।

डेरा प्रमुख राम रहीम की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी का चरणप्रीत और छोटी का नाम अमरप्रीत है। इनके अलावा राम रहीम ने एक बेटी को गोद ले रखा है जिसका हनिप्रीत कौर है जो बाबा के साथ हमेसा रहती है और इनके साथ कई मूवीज में काम कर चुकी है। गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) के बेटे की शादी भठिंडा के पूर्व कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से शादी हुई है। इनके सभी बच्चों की पढ़ाई डेरे की ओर से चल रहे स्कूल में हुई है। राम रहीम के दोनों दामाद के नाम रूहे-मीत और डॉ शम्मे-मीत हैं।

गुरमीत इस संस्था के तीसरे प्रमुख हैं। इनके कार्यकाल में डेरा का अभूतपूर्व प्रचार प्रसार हुआ और इसके अनुयायियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई। गुरमीत राम रहीम सिंह के नेतृत्व में डेरा सच्चा सौदा में कई सकारात्मक कार्य किये गए, नए नए प्रयोग किए गए, वहीं वे हमेशा विवादों में भी बने रहे।

गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) के डेरा प्रमुख बनने के बाद शुरुआत में सब ठीक चल रहा था लेकिन आश्रम के अंदर खेल कुछ अलग ही चल रहा था इसका खुलासा कुछ ही सालों में हो गया, राम रहीम पर गंभीर आरोप लगने लगे। किसी ने यौन शोषण का आरोप लगाया तो किसी ने साधुओं को नपुंसक बनाने जैसा गंभीर आरोप लगाया। करीब 15 साल पहले डेरा की एक साध्वी ने पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को चिट्ठी लिख कर बाबा राम रहीम की शिकायत की थी।

साध्वी ने खुद और आश्रम की दूसरी साध्वियों के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। विवादों की परिणति 25 अगस्त 2017 को एक यौन शोषण मामले में अदालत द्वारा इन्हें दोषी करार दिए जाने के रूप में हुई। इस मामले में राम रहीम को 20 साल के सश्रम कारावास व 65 लाख रूपये जुर्माने की सजा हुई है।

ब्रिटेन स्थित वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की डिग्री से नवाजा है। राम रहीम के नाम विभिन्न श्रेणियों में 53 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। जिनमें से 17 गिनिज रिकॉर्ड, 27 एशिया बुक रिकॉर्ड्स, 7 इंडिया बुक रिकॉर्ड्स और 2 लिम्का रिकॉर्ड्स हैं। गुरुमीत राम रहीम ने अब तक तीन फिल्मों MSG, MSG-2 और 'हिन्द का नापाक को जवाब' में मुख्य अभिनेता के तौर पर काम किया है। उन्होंने खुद इन फिल्मों को लिखा है, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories