भारतीय नदियाँ - Indian Rivers


हिण्डन नदी

Hindon Nadi River Indian Rivers

हिण्डन नदी (Hindon Nadi river), उत्तरी भारत में यमुना नदी की एक सहायक नदी है। इसका पुरातन नाम हरनदी या हरनंदी भी था। इसका उद्गम सहारनपुर जिला में निचले हिमालय क्षेत्र के ऊपरी शिवालिक पर्वतमाला में स्थित है। यह पूर्णत: वर्षा-आश्रित नदी है और इसका बेसिन क्षेत्र ७,०८३ वर्ग कि॰ मी॰ है। यह गंगा और यमुना नदियों के बीच लगभग ४०० कि॰ मी॰ की लम्बाई में मुज़फ्फरनगर जिला, मेरठ जिला, बागपत जिला, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा से निकलते . . . Read More . . .

Advertisement

सिन्धु नदी

Sindhu Nadi River Indian Rivers

सिन्धु नदी (Sindhu Nadi River) का उद्गम स्थल, तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा माना जाता है। सिन्धु नदी (Indus River)एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। यह पाकिस्तान, भारत (जम्मू और कश्मीर) और चीन (पश्चिमी तिब्बत) के माध्यम से बहती है। इस नदी की लंबाई प्रायः 2880 किलोमीटर है। यहां से यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती है। नंगा पर्वत के उत्तरी भाग से घूम कर यह दक्षिण पश्चिम में पाकिस्तान . . . Read More . . .


शारदा नदी

Sharda Nadi River Indian Rivers

शारदा नदी भारत की एक प्रमुख नदी हैं। इसको काली नदी या महाकाली नदी भी कहा जाता है। यह नेपाल और भारत के बीच बहती है। यह भारत के उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ के कालापानी क्षेत्र से निकलती है। इसका बेसिन क्षेत्र 18140 वर्ग किमी है। यह हिमालय से निकलकर तराई क्षेत्र में प्रवेश करती है। तब मैदान में पहुंचकर उपजाऊ मिटटी प्रदान करती है। . . . Read More . . .

Advertisement

सरयू नदी

Saryu Nadi River Indian Rivers

सरयू नदी उत्तराखण्ड राज्य के मध्य कुमाऊं क्षेत्र की एक प्रमुख नदी है। यह काली नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी भी है। यह नदी पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों के बीच दक्षिण-पूर्वी सीमा बनाती है। शीतोष्ण और उप-उष्णकटिबंधीय जंगल नदी के अपवाह क्षेत्र में पाये जाते हैं। . . . Read More . . .

Advertisement

गोमती नदी

Gomti Nadi River Indian Rivers

गोमती उत्तर भारत में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। इसका उदगम पीलीभीत जिले में माधोटान्डा के पास होता है। इस नदी का बहाव उत्तर प्रदेश में ९०० कि.मी. तक है। यह वाराणसी के निकट सैदपुर के पास कैथी नामक स्थान पर गंगा में मिल जाती हैI पुराणों के अनुसार गोमती ब्रह्मर्षि वशिष्ठ की पुत्री हैं तथा एकादशी को इस नदी में स्नान करने से संपूर्ण पाप धुल जाते हैं। हिन्दू ग्रन्थ श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार गोमती भारत की उन पवित्र नदियों में से है जो मोक्ष प्राप्ति का मार्ग हैं। . . . Read More . . .


Categories