आँखों के लिये महत्वपूर्ण टिप्स

आँखों के लिये महत्वपूर्ण टिप्स (Eye Care Tips In Hindi) यहाँ आँखोँ की देखभाल के लिये कुछ लाभदायक टिप्स दिए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने आखों स्वस्थ रख सकते हैं :-

Eye Care Eye Care Tips
Advertisement

"Eye Care Tips"

  • रात में जल्दी सोये और सुबह जल्दी उठने की आदत डालें।
  • सुबह उठते ही प्रतिदिन ठंडे पानी से आंखें धोनी चाहिए।
  • रात में तांबे के बर्तन में पानी रखे और सुबह उठकर उसे पी चाहिए।
  • किताबों को पीछे से आने वाली रोशनी में 14 इंच की दूरी से पढ़ना चाहिये।
  • कंप्यूटर पर काम करते समय स्क्रीन पर लगातार नही देखना चाहिए।
  • अच्छी रोशनी वाले कमरे में टीवी को 3.5 मीटर या उससे अधिक दूरी से ही देखना चाहिये।
  • लेटकर, झुककर या चलती हुई बस, गाड़ी में किताब पढ़ने से आखें खराब हो जाती है।
  • पढ़ने वाली चीजो को अपनी आँखों से कम से कम 10 इंच दूर रख कर पढ़ना चाहिए।
  • आंखें रूखी नहीं रहे इसके लिये 1 मिनट में कम से कम 10 से 12 बार आंखों की पलकें झपकाते रहें।
  • नींद पूरी करें - 7 से 8 घंटे की की नींद जरूर लें। तनाव ना लें।

स्वस्थ आँखोँ के लिए आहार :-

  • पपीता,गाजर, आंवला व सेब खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • हरी ताजी सब्जियां व फल के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • अपने खाने में गोभी, शिमला मिर्च, संतरा व टमाटर आदि का सेवन जरूर करें।
  • भोजन को हमेशा पालथी लगाकर ही करना चाहिए।
  • आखों की अच्छी दृष्टि के लिए गाजर, पालक, मक्का, चुकंदर, मीठे आलू, ब्लूबेरी, ब्रोकोली का भरपूर सेवन करे।
  • वसायुक्त मछली, अंडे, नट और बीज भी आँखों के लिए अच्छे होते है।
  • प्रतिदिन खूब पानी पिएं।

स्वस्थ आँखोँ के लिए व्यायाम :-

  • आंखों को बार-बार ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं, तिरछा और गोल घुमाकर आंखों का व्यायाम करें।
  • प्राणायाम करने से आंखों की रोशनी सही रहती है।
  • ओस पड़ी घास पर नंगे पैर चलने से आंखों की रोशनी तेज होती है।
  • अर्द्धमत्स्येंद्रासन उष्ट्रासन, धनुरासन, हस्तपादोत्तानासन, हलासन, सर्वांगासन, शीर्षासन आदि का नियमित अभ्यास करना चाहिए।
  • आँखों का नियमित परीक्षण - आँखों का नियमित परीक्षण करवाये, इसमें लापरवाही नहीं करें क्योंकि रोग की रोकथाम उपचार से बेहतर होती है।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories