मेकअप ब्रश

मेकअप ब्रश, Makeup Brush Face Care Tips In Hindi, मेकअप के लिये विभिन्न प्रकार के मेकअप ब्रशों (Makeup Brush) का उपयोग किया जाता है। मेकअप ब्रश कई प्रकार के होते हैं। तो आइये हम सभी ब्रशों के बारे में कुछ ज्ञान प्राप्त करें।

Makeup Brush Face Care Tips
Advertisement

फाउंडेशन ब्रश (Foundation brush) :-

फाउंडेशन ब्रश ही फाउंडेशन को लगाने का सबसे बेहतर तरीका है। इसका इस्तेमाल चेहरे पर फांउडेशन या बेस बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। इस ब्रश के बाल काफी घने और स्टेबल होते है। इससे बेस स्मूद बनता है और फाउंडेशन चेहरे पर एकसार लगता है। साथ ही ब्रश से फाउंडेशन लगाने से चेहरे पर नैचुरल लुक आता है।

कंसीलर ब्रश (Concealer brush) :-

फाउंडेशन के बाद कंसीलर लगाया जाता है। यह एक कंसीलर ब्रश है। इससे चेहरे के ब्लैमिशिंग और काले घेरों को छुपाने में मदद मिलती है। साथ ही इसके प्रयोग से आंखों के नीचे के काले घेरे या चेहरे के दाग को छुपा सकते है। इस ब्रश का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक किया जाता है।

ब्लशर ब्रश (Blush brush) :-

गालों पर लाली लगाने के लिए इस ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। इस ब्रश का आकार बड़ा होता है। इससे ब्लशर को ब्लैंड करने में आसानी होती है। इस ब्रश का बाल काफी घना और गोलाकार होता है।

बिग पाउडर ब्रश (Big Powder Brush) :-

चेहरे पर पाउडर लगाना हो तो हाथों से ना लगाएं, पाउडर लगाने के लिए पाउडर ब्रश का इस्तेमाल करे। पाउडर लगाने के लिए एक मोटा, घने बालों वाला ब्रश आता है जिससे पूरे चेहरे पर एक सार पाउडर लगाया जा सकता है।

आई शैडो ब्रश (Eye shadow brush) :-

आँखों के मेकअप (आई मेकअप) के लिये आईशैडो ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। इस ब्रश का सेबल फ्रलैट और ऊपर से ओवल होता है। जिससे आंखों पर आईशैडो अच्छे से ब्लैंड हो जाता है।

ब्लेंडिंग ब्रश (Blending brush) :-

आंखों को क्लासी लुक देने के लिये ब्लेंडिग ब्रश का इस्तेमाल किया जाता हैं। एक ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से आंखों को और बेहतर लुक दिया जा सकता हैं।

आई लाइनर ब्रश (Eye liner brush) :-

इस ब्रश का इस्तेमाल आंखों का मेकअप करते समय आंखों की शेप डिफाइन करने तथा आँखों की आउट लाइन खींचने के लिए किया जाता है। आईलाइनर ब्रश नीचे से मोटा और ऊपर से पतला होता जाता है, जिससे आँखों की आउट लाइन बनाना आसान हो जाता है।

मस्कारा ब्रश (Mascara brush) :-

मस्कारा ब्रश स्पाइरल आकार का होता है। जो मस्कारा की शीशी के साथ लगा हुआ मिलता है। इसका उपयोग आंखों की बरौनियों को घना और बड़ा बनाकर अलग-अलग करने के लिए किया जाता है। मस्करा खरीदते समय इसके ब्रश की जाँच कर लें, ब्रश मजबूत हो और उसका हैंडल लंबा हो जिससे की आसानी से मस्कारा लगाया जा सके।

लिपस्टिक ब्रश (Lipstick brush) :-

होठों पर लिपस्टिक लगाने के लिए इस ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। ब्रश के इस्तेमाल से लिपस्टिक सफाई से लगता है और बाहर की ओर भी नहीं फैलता। लिपस्टिक को ब्रश से लगाने से वो ज्यादा देर तक होठों पर टिकी रहती है। लिपस्टिक ब्रश का सेबल फ्लैट और आगे की ओर से नुकीला होता है।

काबुकी ब्रश (Kabuki Brush) :-

पूरे चेहरे के मेकअप को लास्ट में अच्छे से मिलाने (प्रॉपर ब्लेंड) के लिए काबुकी ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। इस ब्रश का पिछला हिस्सा शेविंग ब्रश की तरह काफी छोटा होता है तथा इस ब्रश का सेबल राउंड और डेन्स होता है।

फैन ब्रश (Fan Brush) :-

फैन ब्रश का आकार हैंड फैन की तरह (अर्ध चन्द्रकार) होता है। फैन ब्रश का इस्तेमाल मेकअप के बाद चेहरे पर लगे अतिरिक्त पाउडर और कॉस्मेटिक्स को हटाने के लिए किया जाता है।

सुझाव- अपने मेकअप ब्रश (Makeup Brush) को रोजाना गर्म पानी से साफ करना ना भूलें। ऐसा करने से ब्रश में जमा हुए कीटाणु और जीवाणु साफ हो जाएंगे।

मेकअप ब्रश की केयर :-

मेकअप ब्रश (Makeup Brush) के बाल ग्लू से चिपकाए गए होते हैं। इन्हें अधिक समय तक पानी में नहीं रखना चाहिए अन्यथा से बाल निकलने लगते हैं। ब्रश को अधिक समय तक उल्टा करके नहीं रखें, क्योंकि इससे बाल की शेप बिगड़ जाती है। इन्हें लिटाकर सुखाना ज्यादा अच्छा रहता है। ब्रश क्लीन करने के लिए आप शैंपू व ब्रश क्लीनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्रश धेने के बाद डेटॉल या किसी अन्य एंटीसेप्टिक घोल में डिप करने से ये इंफेक्शन फ्री हो जाते हैं। वैसे हाइजिन का ध्यान रखते हुए ब्रश को अल्कोहल बेस्ड क्लीनर से क्लीन करना ज्यादा बेहतर होता है। ब्रश को धोने के बाद कॉटन या टिशू पेपर की मदद से बाल को दबाएं, इससे बाल नेचुरल शेप में आ जाएगा और स्टिक पर लगा पेंट जल्दी खराब भी नहीं होगा।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories