बेसन का हलवा

Besan Ka Halwa Recipe In Hindi, भारत में विभिन्न प्रयोजनों पर हलवा का भी एक मिठाई के रूप में काफी प्रचलित है, भारत में हलवा कई प्रकार के बनाये जाते हैं। तो आइये यहाँ हम बेसन का हलवा (Besan Ka Halwa) बनाना सीखें।

Besan Ka Halwa Halwa Recipe
Advertisement

Necessary Ingredients For Besan Ka Halwa
बेसन का हलवा के लिए आवश्यक सामग्री :-

  • बेसन - 1 छोटी कटोरी
  • दूध - 1 छोटी कटोरी
  • घी - 1/3 छोटी कटोरी
  • चीनी - 1/2 छोटी कटोरी
  • काजू - 10 बारीक कटे
  • छोटी इलायची - 3 से 4 बारीक कुटी
  • किशमिश - 10 से 12
  • पिस्ते - 7 से 8

How to make Besan Ka Halwa
बेसन का हलवा बनाने की विधि :-

बेसन का हलवा (Besan Ka Halwa) बनाने के लिये सबसे पहले बेसन को छान लें। कड़ाही को गैस पर गरम होने दें, अब कड़ाही में आधा घी डाल दें, जब घी पिघल जाये तब उसमें बेसन डाल कर गैस की आँच धीमी कर दें। अब एक चम्मच की सहायता से बेसन को तब तक चलाते रहे , जब तक की बेसन में से अच्छी खुशबू नहीं आती या हल्का भूरा नहीं हो जाता।

बेसन के हल्का भूरा हो जाने पर उसमें चीनी डाल दें, अब चम्मच की सहायता से बेसन को कुछ देर या लगभग 10 मिनट तक लगातार चलाते रहें। इसके बाद इसमें घी डाल कर कुछ देर और चलाते रहें। अब इसमें दूध मिला कर तब तक चलाते रहे जब तक की हलवा कड़ाही के किनारों से चिपकना बंद नहीं हो जाता, अब बेसन का हलवा बन कर तैयार है,अब इसमें काजू, इलायची,पिस्ते और किशमिश डालकर सजा दें।

गरमा गरम बेसन का हलवा (Besan Ka Halwa) सर्व करें।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories