गोभी का पराठा

गोभी का पराठा, Gobhi Stuffed Paratha Recipe In Hindi, भारत में पराठों का अपना एक अलग स्थान है, पराठें कई प्रकार की एवं कई चीजों से बनाई जाती है जैसे- आलू का पराठा, मुली का पराठा, मटर का पराठा, गोभी का पराठा इत्यादी। तो आइये यहाँ हम गोभी का पराठा (Gobhi Ka Paratha) बनाना सीखें।

Gobhi Ka Paratha Paratha Recipe
Advertisement

Necessary Ingredients For Gobhi Ka Paratha
(गोभी के पराठे के लिये आवश्यक सामग्री) :-

  • गेहूं का आटा - 300 ग्राम (4 कप )
  • गोभी - 1 मध्यम आकार का
  • जीरा - ¼ छोटी चम्मच
  • मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • अमचुर पाउडर - 1 /4 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 - 3( बारीक कटा हुआ )
  • अदरक - 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ )
  • हरा धनियाँ - 1 चम्मच ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल या घी - परांठे को सेकने के लिये

How to make Gobhi Ka Paratha (गोभी का पराठा बनाने की विधि) :-

आटा गुथने के लिये :-

आटा गुथने के लिये सबसे पहले हम किसी बर्तन या परात में आटा को छान लेगे, अब इस आटे में 1 चम्मच तेल और आधी छोटी चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। आटे में आवश्यकता अनुसार थोडा-थोडा पानी डालकर रोटी की तरह नरम आटा गूथ लें और कुछ देर के लिये गूथे हुये आटे को ढक कर रख दें।

भरावन बनाने के लिये :-

भरावन के लिये सबसे पहले गोभी को साफ करके कद्दूकस कर लें। अब एक कढ़ाई या पैन में 2 चम्मच तेल डालकर गैस पर गरम करें। गरम तेल में जीरा डालें और उसे सुनहरा होने तक भून लें, अब उसमे हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ गोभी और नमक डालकर मिला लें अब इस मिश्रण को 3-4 मिनट के लिये थोडा सा सुखा होने तक भून लें। अब इस मिश्रण में धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अदरक डाल कर मिला लें तथा 2 -3 मिनट और भून लें। अब इसमें हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। अब पराठे के लिये भरावन तैयार है।

पराठा बनाने के लिये :-

आटे की लोइयां बनाकर 4-5 इंच व्यास में बेल लें, इसके बीच में एक बड़ी चम्मच गोभी का मिश्रण उस पर रखें, उसे चारों ओर से मोड़कर बन्द कर उसे गोल आकार दें। अब इस भरी हुइ लोई को हथेली की सहायता से दबाकर चपटा करे। अब चकले-बेलन की सहायता से 6 या 7 इंच व्यास में गोल रोटी की तरह परांठा बेल लें। अब इस परांठे को तबे पर डाल कर दोनों तरफ से तेल लगाकर ब्राउन होने तक सेक लें। इसी तरह से सारे पराठे बना कर तैयार कर लें।

गरमा-गर्म गोभी का पराठा (Gobhi Ka Paratha) तैयार हैं। गोभी के पराठा को दही, चटनी और मक्खन के साथ सर्व करें।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories