घर के गार्डन का वास्तु टिप्स

घर के गार्डन का वास्तु टिप्स, Garden Ka Vastu Shastra in Hindi, यहाँ हम घर के गार्डन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स के बारे में जानेगें। वास्तुशास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है, जिससे हमें पता चलता है कि घर, ऑफिस, व्यवसाय इत्यादि में कौन सी चीज के लिए कौन सी दिशा सही होगी और कौन सी नहीं, साथ ही हमें बताता है कि वास्तु दोषों का निवारण कैसे किया जा सकता है। यह मिथक या अन्धविश्वास पर आधारित बातें नहीं बताता है। घर के अन्दर कौन-सा कमरा किस दिशा में ज्यादा अच्छा रहेगा, कौन से पौधे आपको घर में लगाने चाहिए और कौन से नहीं इत्यादि।

Garden Ka Vastu Vastu Shastra
Advertisement

घर के मुख्य द्वार के पास की जगह में अधिकतर लोग छोटा सा गार्डन बना लेते हैं। घर की तरह ही आपको गार्डन का वास्तु (Garden Ka Vastu) के नियमों के बारे में पता होना चाहिए। घर में लगे पेड़-पौधे हमारी जिंदगी में कई तरह से प्रभाव डाल सकते हैं। वास्तु के अनुसार आपको पता होना चाहिए कि किस तरह के पेड़ और पौधे घर में लगाने चाहिए और किस तरह के पेड़ पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए।

  • घर में कांटेदार पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए। कहा जाता है कि ये पौधे घर में नकारात्मक उर्जा लाते हैं घर में अगर इस तरह के पेड़-पौधें हो तों उन्हें कहीं और रख देना चाहिए।
  • लंबे पेड़ जैसे नारियल के पेड़ को घर के गार्डन में नहीं लगाने चाहिए। जिसकी वजह से घर में सूर्य की रोशनी नहीं आती है और वास्तु के अनुसार घर में सूर्य की रोशनी जरूर आनी चाहिए। इसलिए इन पौधों को घर में नहीं बल्कि घर से थोड़ी दूरी पर लगाना चाहिए।
  • इंसेक्टवॉर्म वाले पौधे घर में भूलकर भी नहीं लगाने चाहिए। इन्हें घर में लगाने से हमेशा बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार इन्हें घर में लगाना सही नहीं माना जाता है। 
  • बड़े पेड़ जैसे पीपल और बरगद के पेड़ को तो घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि इन पेड़ों की जड़ें घर की नींव को कमजोर कर सकती हैं। इसके अलावा सूर्य से आने वाली रोशनी भी घर में नहीं आती और घर में सकारात्मक ऊर्जा की कमी होने लगती है।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

(यहाँ दी गई जानकारियाँ विभिन्न स्रोतों से ली गई हैं, हम यह दावा नहीं करते कि इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories