घर से जुड़ा कुछ वास्तु टिप्स

घर से जुड़ा कुछ वास्तु टिप्स, Ghar Ka Vastu Shastra in Hindi, यहाँ हम घर से जुड़ा कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स के बारे में जानेगें। वास्तुशास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है, जिससे हमें पता चलता है कि घर, ऑफिस, व्यवसाय इत्यादि में कौन सी चीज के लिए कौन सी दिशा सही होगी और कौन सी नहीं, साथ ही हमें बताता है कि वास्तु दोषों का निवारण कैसे किया जा सकता है। यह मिथक या अन्धविश्वास पर आधारित बातें नहीं बताता है। घर के अन्दर कौन-सा कमरा किस दिशा में ज्यादा अच्छा रहेगा, कौन से पौधे आपको घर में लगाने चाहिए और कौन से नहीं इत्यादि।

Ghar Ka Vastu Vastu Shastra
Advertisement

घर से जुड़ा कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स :-

  • वास्तु के अनुसार पूजा घर को उत्तर-पूर्व दिशा अर्थात ईशान कोण में बनाना ही सबसे अच्छा माना जाता है।
  • घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिये सुबह-सुबह अपने घर में थोडी देर के लिये ही सही पर भजन अवश्य बजाएं।
  • अपने घर के फर्स पर सप्ताह में एक बार समुद्री नमक से पोछा लगाएं, ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है।
  • घर के मुख्य द्वार पर दायीं तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
  • घर में कबाड़ या जो वस्तुए टूटी-फूटी है उन्हें नहीं रखना चाहिए।
  • पानी के फुहारे को घर में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे धन नहीं ठहरता है।
  • कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखनी चाहिए।
  • झाड़ू को पैर से नहीं छूते और ना ही झाड़ू को लांघना चाहिए, ऐसा करने से घर में बरकत की कमी हो जाती है।
  • झाड़ू हमेशा छुपा कर रखना चाहिए ताकि किसी की नजर उस पर ना पड़े।
  • पूजा का दीपक या आरती का कैसा भी दीपक हो उसे मुंह से फूंक मारकर नहीं बुझाना चाहिए।
  • भोजन में से पहली रोटी गाय के लिए अलग से निकाल दें, इससे देवता प्रसन्न होते हैं और पितरों को भी शांति मिलती है।
  • पूजा घर या उत्तर-पूर्व दिशा में जल से भरकर कलश रखें।
  • पानी के फुहारे को घर में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे धन नहीं ठहरता है।
  • घर में जूते-चप्पल इधर-उधर बिखरे हो या उल्टे पड़े हो तो सीधी करके रखे, अन्यथा घर में अशांति फैलती है।
  • फटे हुए चित्र, या खंडित मूर्ति पूजा घर में बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।
  • घर में कभी भी जाले न लगने दें, वरना भाग्य और कर्म पर जाले लगने लगते हैं।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

(यहाँ दी गई जानकारियाँ विभिन्न स्रोतों से ली गई हैं, हम यह दावा नहीं करते कि इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories