प्रकाश सिंह बादल का जीवन परिचय

Prakash Singh Badal Biography In Hindi, प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसम्बर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। यह पंजाब के पहले मुख्यमंत्री हैं जो चौथी बार इस पद पर काबिज हुए हैं। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का देहांत हो चुका है। इनका एक बेटा और एक बेटी हैं। प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल पंजाब के फाज़िल्का निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं तथा पंजाब के उप-मुख्यमंत्री हैं। प्रकाश सिंह बादल की बेटी का विवाह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों के बेटे से संपन्न हुआ है।

Prakash Singh Badal Biography
Advertisement

प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) कई दशकों से राजनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्हें पंजाब की राजनीति के बेहद सम्माननीय वरिष्ठ व्यक्ति का दर्जा दिया जाता है। प्रकाश सिंह बादल एक कुशल राजनीतिज्ञ और अपने धर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।

वर्ष 1947 में प्रकाश सिंह बादल प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) ने राजनीति के क्षेत्र में प्रदार्पण किया था। लेकिन उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1957 में जीता था। 1969 में वह दोबारा विधानसभा चुनाव में जीत गए। वर्ष 1969-1970 तक उन्होंने सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेरी आदि से संबंधित मंत्रालयों में कार्यकारी मंत्री के रूप में कार्य किया।

प्रकाश सिंह बादल 1970–71, 1977–80, 1997–2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री और 1972, 1980 और 2002 में नेता विपक्ष रह चुके हैं। मोरारजी देसाई के शासन काल में वह सांसद भी बने। उन्हें केन्द्रीय मंत्री के तौर पर कृषि और सिंचाई मंत्रालय का उत्तरदायित्व सौंपा गया। वर्तमान में प्रकाश सिंह बादल प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) पंजाब के तीसवें मुख्यमंत्री हैं।

इसके अलावा प्रकाश सिंह बादल प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) पंजाब के प्रतिष्ठित सिख धर्म पर आधारित राजनैतिक दल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष भी हैं। प्रकाश सिंह बादल पंजाब, पंजाबियत और पंजाबियों की रक्षा और उनके हितों के लिए आवाज उठाने के चलते अपने जीवन के लगभग सत्रह वर्ष जेल में बिता चुके हैं।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories