Advertisement

आओ पेड़ लगाएं - कविता

आओ पेड़ लगाएं कविता, Aao Ped Lagaye Hindi Poems Nursery Rhymes, लोकप्रिय कवियों तथा कवित्रियों द्वारा हिंदी में बच्चों की कविताओं का संग्रह, बच्चों के लिए लिखी गई बाल-कविताएं, हिंदी कविता, हास्य के लिए लिखी गयी कविताएं, छोटे बच्चों की छोटी कविताएं यहाँ पढ़ सकते हैं।

Aao Ped Lagayen Hindi Rhymes
Advertisement

"कविता"

आओ, पेड़ लगाएं,
धरती को स्वर्ग बनाएं।

जब पेड़ लगेंगे सारे,
झम-झम बरसेगा पानी,

उमड़ेंगे ताल-तलैया,
धरती यह होगी धानी।

फिर नहीं पड़ेगा सूखा,
न रहेगा कोई भूखा,

छम-छम नाचेंगे मोर,
मस्तानी होगी भोर।

जंगल में होगा मंगल,
सब जंतु सुखी रहेंगे,

पेड़ों पर होंगे झूले,
हँस-हँसकर सब झूलेंगे।

होगी बहार बागों में,
झूमेंगी सुंदर कलियां,

और हवा नाचती होगीं,
होंगी मस्त तितलियां।

चलकर सबको बतलाएं,
आओ, पेड़ लगाएं।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories