Advertisement

भरोसा करना - कविता

भरोसा करना कविता, Bhrosa Karna Hindi Poems Rhymes, लोकप्रिय कवियों तथा कवित्रियों द्वारा लिखी गई हिंदी में कविताओं का संग्रह, बच्चों के लिए लिखी गई बाल-कविताएं, हिंदी कविता, हास्य के लिए लिखी गयी कविताएं यहाँ पढ़ सकते हैं।

Bhrosa Karna Hindi Rhymes
Advertisement

"कविता"

जिंदगी हार भी जाय, भूलों पर भरोसा करना,
इन तड़पते, मुरझाए, फूलों पर भरोसा करना।

सच से लगे डर और, और धोखा दे जाए ईमान,
सीरत पर चिपकाए हुए उसूलों पर भरोसा करना।

समझने लगे लोग जब, तिरस्कृत कीड़ों की तरह,
तैरते हुए झिंगुल और, फूलों पर भरोसा करना।

मन घायल तन अकेला, सावन अगर बीत भी जाए,
विरहा के गाते, झूलों पर भरोसा करना।

बिछुरने का दर्द, उसके, सिमटने का एहसास क्या,
उड़ते हुए पत्तों और, धूलों पर भरोसा करना।

मुहब्बत में जहर और, तड़पती मौत से अच्छा,
नफ़रत में उलझे हुए, बबूलों पर भरोसा करना।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories