Advertisement

हम पंछी - कविता

Ham Panchi Hindi Poems Nursery Rhymes, लोकप्रिय कवियों तथा कवित्रियों द्वारा हिंदी में बच्चों की कविताओं का संग्रह, बच्चों के लिए लिखी गई बाल-कविताएं, हिंदी कविता, हास्य के लिए लिखी गयी कविताएं, छोटे बच्चों की छोटी कविताएं यहाँ पढ़ सकते हैं।

Ham Panchi Hindi Rhymes
Advertisement

"कविता"

मत क़ैद करो पिंजरे में हमको,
मत पहनाओ ज़ंजीर हमें।

उन्मुक्त विचरने दो गगन में,
मत काटो सुंदर पंख हमारे।

वृक्ष लगाओ आँगन में अपने,
पिंजरे का नहीं कोई काम।

वृक्षों पर होंगे नीड़ हमारे,
रहेंगे उन पर सुबह-शाम।

हम पंछी मन के मतवाले,
दम घुटता है बंधन में।

देश-देश की सैर करें हम,
आज़ाद उड़े हम नील गगन में।

हरे वृक्ष होते जहाँ पर,
जिस आँगन होती हरियाली।

रहते दिन-रात वहीं पर हम सब,
फुदका करते डाली-डाली।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories