Advertisement

हम हैं भारत की बेटी

हम हैं भारत की बेटी, अब हम है तैयार।
पढ़-लिखकर होशियार बनी हैं,
सभी कामों में समझदार बनी हैं।
साहस हममें है अपार,
देश का बड़ा करेंगी पार।
हम हैं भारत की बेटी, अब हम है तैयार।

Hum Hain Bharat Ki Beti Hindi Rhymes
Advertisement

कोई हमको छेड़ के देखे।
मज़ा उसका चख के देखे।
सबक सिखाएंगी हम उसको,
चलो यहाँ से भागो खिसको।
हम हैं भारत की बेटी, अब हम है तैयार।

हमारी बाँहों में अपार बल है,
धमनियों में रक्त प्रबल है।
आलस्य का नहीं है नाम,
हमें है केवल काम से काम।
हम हैं भारत की बेटी, अब हम है तैयार।

लड़का-लड़की एक समान
हमको तू कमज़ोर न मान।
माता-पिता को गर्व हैं हम पर,
हमको गर्व है अपने भारत पर।
हम हैं भारत की बेटी, अब हम है तैयार।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories