Advertisement

प्रकृति हमारी कितनी प्यारी - हिंदी कविता

प्रकृति हमारी कितनी प्यारी,
सबसे अलग और सबसे न्यारी,
देती है वो सबको सीख,
समझे जो उसे नज़दीक,

पेड़, पौधे, नदी, पहाड़,
बनाए ये सुंदर संसार,
पेड़ पर लगे विभिन्न पत्ते,
सिखाते है हमें रहना एक साथ,

पेड़ की ज़िंदगी जड़ों पर टिकी है,
मनुष्य की ज़िंदगी सत्कर्मों,
आसमान है ये विशाल अनंत,
मनुष्य की सोंच का भी नहीं है अंत,

हे मनुष्य! समझो ये बातें सारी,
प्रकृति हमारी कितनी प्यारी,
सबसे अलग और सबसे न्यारी
बूँद-बूँद से बनती है नदी,

एक सोंच से बदले ये सदी,
मनुष्य करता है भेदभाव,
जाने ना प्रकृति का स्वभाव,
सबको होती है प्रकृति नसीब,

Prakriti Hamaari Kitani Pyaari Hindi Rhymes
Advertisement

हो अमीर या हो ग़रीब,
मनुष्य की तरह ना परखें,
है अमीर या है ग़रीब,
पेड़ सहता है बढ़ को,

लेकर पृथ्वी का सहारा,
मनुष्य सह सके बढ़ को,
यदि सब खडें हो लेकर,
एक दूसरे का सहारा,

करे जो प्रकृति को नाश,
होता है उसका विनाश,
मनुष्य जिए और जीने दे,
मिलकर रहे सब एक साथ,

परखो भैया यह बातें सारी,
प्रकृति हमारी कितनी प्यारी,
सबसे अलग और सबसे न्यारी।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories