राम दो निज चरणों में स्थान, Ram Do Nij Charnon Me Sthan Ram Bhajan in Hindi, राम अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बडे पुत्र थे। राम की पत्नी का नाम सीता था (जो लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं) और इनके तीन भाई थे- लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। हनुमान, भगवान राम के, सबसे बड़े भक्त माने जाते है। राम ने राक्षस जाति के राजा रावण का वध किया। हिन्दू धर्म के कई त्यौंहार, जैसे दशहरा और दीपावली, राम की जीवन-कथा से जुड़े हुए हैं। पूजा के लिए राम भजन यहाँ पढ़े।
राम, दो निज चरणों में स्थान।
शरणागत अपना जन जान।
अधमाधम मैं पतित पुरातन।
साधन हीन निराश दुखी मन।
अंधकार में भटक रहा हूँ।
राह दिखाओ अंगुली थाम।
राम, दो ...
सर्वशक्तिमय राम जपूँ मैं।
दिव्य शान्ति आनन्द छकूँ मैं।
सिमरन करूं निरंतर प्रभु मैं।
राम नाम मुद मंगल धाम।
राम, दो ...
केवल राम नाम ही जानूँ।
और धर्म मत ना पहिचानूँ।
जो गुरु मंत्र दिया सतगुरु ने।
उसमें है सबका कल्याण।
राम, दो ...
हनुमत जैसा अतुलित बल दो।
पर-सेवा का भाव प्रबल दो।
बुद्धि, विवेक, शक्ति इतनी दो।
पूरा करूं राम का काम।
राम, दो ...
नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।