दीनबंधु दीनानाथ मेरी - राम भजन

दीनबंधु दीनानाथ मेरी, Deenbandhu Dinanaath Meri Ram Bhajan in Hindi, राम अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बडे पुत्र थे। राम की पत्नी का नाम सीता था (जो लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं) और इनके तीन भाई थे- लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। हनुमान, भगवान राम के, सबसे बड़े भक्त माने जाते है। राम ने राक्षस जाति के राजा रावण का वध किया। हिन्दू धर्म के कई त्यौंहार, जैसे दशहरा और दीपावली, राम की जीवन-कथा से जुड़े हुए हैं। पूजा के लिए राम भजन यहाँ पढ़े।

Deenbandhu Dinanaath Meri Hymn - Prayer
Advertisement

"राम भजन"

दीनबन्धु दीनानाथ, मेरी तन हेरिये॥

भाई नाहिं, बन्धु नाहिं, कटुम-परिवार नाहिं।

ऐसा कोई मीत नाहिं, जाके ढिंग जाइये॥

खेती नाहिं, बारी नाहिं, बनिज ब्योपार नाहिं

ऐसो कोउ साहु नाहिं, जासों कछू माँगिये॥

कहत मलूकदास, छोड़ि दे पराई आस,

राम धनी पाइकै, अब काकी सरन जाइये॥

दीनबन्धु दीनानाथ, मेरी तन हेरिये॥

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories