रामचन्द्र जी की आरती

रामचन्द्र जी की आरती (Ram Chandra Aarti In Hindi) रामचन्द्र अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बडे पुत्र थे। राम की पत्नी का नाम सीता था (जो लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं) और इनके तीन भाई थे- लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। हनुमान, भगवान राम के, सबसे बड़े भक्त माने जाते है। राम ने राक्षस जाति के राजा रावण का वध किया।

Ram Chandra Religious Aarti
Advertisement

"आरती"

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं।
नवकंज लोचन, कंजमुख, करकुंज, पदकंजारुणं॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं।
श्री राम श्री राम....

कंदर्प अगणित अमित छबि, नवनीलनीरद सुन्दरं।
पट पीत मानहु तडीत रुचि शुचि नौमि जनक सुतावरं॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं।
श्री राम श्री राम....

भजु दीनबंधु दिनेश दानवदै त्यवंशनिकंदनं।
रघुनंद आंनदकंद कोशलचंद दशरथनंदनं॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं।
श्री राम श्री राम...

सिर मुकुट कूंडल तिलक चारु उदारु अंग विभुषणं।
आजानु भुजा शरा चाप धरा, संग्राम जित खर दुषणं॥

भुजा शरा चाप धरा, संग्राम जित खर दुषणं।
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं॥

इति वदित तुलसीदास शंकरशेष मुनिमन रंजनं।
मम ह्रदयकंजनिवास कुरु, कमदि खल दल गंजनं॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं।
नवकंज लोचन, कंजमुख, करकुंज, पदकंजारुणं॥
श्री राम श्री राम...

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories