बिल गेट्स का जीवन परिचय

Bill Gates Biography In Hindi, बिल गेट्स का पूरा नाम 'विलियम हेनरी गेट्स' (William Henry Gates) है। बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 कोसिएटल, वाशिंग्टन में हुआ। गेट्स के माता-पिता अपने बेटे को वकील बनाना चाहते थे, लेकिन गेट्स की कंप्यूटर विज्ञान में रूचि थी। अमेरिका के बिल गेट्स (Bill Gates) कई वर्षो तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके है। बचपन से ही कंप्यूटर और तकनीकी से प्यार करनेवाले गेट्स को एक काम से बेहद प्यार था, वह था - "उलटे हाथ से लिखना"

Bill Gates Biography
Advertisement

अपने प्यार को उन्होंने आदत बनाया और आगे चलकर अपने उलटे हाथ के बल पर Microsoft company बनाकर दुनिया को नई राह दिखाई। दुनिया के सफलतम बिजनेसमैनों में No.1 स्थान पर रहनेवाले गेट्स को बचपन से ही लोगो की मदद करना अच्छा लगता था और आज वो गरीबो व जरुरतमंद की मदद के लिए हर साल करोड़ों रुपया दान देते हैं.”

बाल्यावस्था में बिल स्कूल में एक अपवाद थे और जल्दी ही उन्होंने लगभग सभी विषयों में, विशेष रूप से गणित और विज्ञान में, बहुत अच्छा योग्दान प्राप्त कर ली। उनके माता-पिता ने उनकी इस क्षमता को पहचाना और लेकसाइड में गहन शोषिक वातावरण के लिए विख्यात एक प्राइवेट स्कूल में भरती कराने का फेसला लिया।

यह फेसला बिल के जीवन में एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और उनके जीवन के निर्माण में इसने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस स्कूल में ही पहली बार कंप्यूटर से उनका सामना हुआ, जो बाद में उनके जीवन का राग और उन्माद बन गया। उन्होंने सिएटल के लेकसाईट स्कूल में सातवीं क्लास में कंप्यूटर का अध्याय शुरू किया। सन 1973में गेट्स ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में कदम रखा।

सामान्य स्थिती में जन्में बिल गेट्स का झुकाव बचपन से ही बहुत विशिष्ट कार्यो की और था, इसलिए उम्र के 32 साल पूरे होने के पहले ही सन 1987 में उनका नाम अरबपतियों की "forbes" की सूची में आ गया और कई साल तक वे इस सूची मै नंबर #1 पर ही रहे। वर्ष 2007 में उन्होंने 40 अरब डॉलर (लगभग 176 अरब रुपया) दान में दे दिए और अगर उनकी सम्पति की बात करू तो वर्ष 2016 में उनकी कुल सम्पति 82.1 billion US Dollar है।

स्कूल में उन्होंने 1600 में से 1590 नंबर पाए थे। पढाई के दोरान ही computer program बनाकर उन्होंने 4,200 डॉलर कमालिये थे और अपने शिक्षक से कहा था की मै 30 वर्ष की ऊम्र में करोडपति बनकर दिखाऊंगा और 31 वर्ष में वे अरबपति बन गए, वे विलासितापूर्वक नही रहते, लेकिन वे व्यवस्थित जीवन जीते है। डेढ़ एकड़ के उनके बंगले में सात बेडरूम, जिम, स्विमिंगपूल, थिएटर आदि हैं, 15 साल पहले उन्होंने उसे करीब 60 लाख डॉलर में खरीदा था, उन्होंने लियोनार्डो दा विंची के पत्रों व लेखों को 3 करोड़ डॉलर में खरीदा था।

बिल गेट्स अपने तीन बच्चो के लिए अपनी पूरी जायदाद छोरकर नही जाना चाहते, क्योंकि उनका मानना है की अगर वे अपनी सम्पति का 1 प्रतिशत भी उनके लिए छोड़ दे तो वह काफी होगा। उन्होंने दो किताबे भी लिखी है – "द रोड अहेड" और "बिज़नेस एट द स्पीड ऑफ थॉट्स"।

वर्ष 1994 में उन्होंने अपने बहुत से शेयर बेचकर एक ट्रस्ट बनाया, जबकि वर्ष 2000 में अपने तीन ट्रस्टो को मिलाकर एक कर दिया और पूरी पारदर्शिता से दुनिया भर मै जरूरतमंद लोगो की मदद करने लगे।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories