मोहम्मद हामिद अंसारी का जीवन परिचय

Mohammad Hamid Ansari Biography In Hindi, मोहम्मद हामिद अंसारी का जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 1 अप्रैल 1937 को हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा सेंट एडवर्डस हाई-स्कूल शिमला, सेंट जेवियर्स महाविद्यालय कोलकाता और अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुई। श्री अंसारी ने अपने कैरियर की शुरुआत भारतीय विदेश सेवा के एक नौकरशाह के रूप में 1961 में की थी जब उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था।

Hamid Ansari Biography
Advertisement

वे आस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त भी रहे। बाद में उन्होंने अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, तथा ईरान में भारत के राजदूत के तौर पर भी काम किय। 1984 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वे मई सन 2000 से मार्च 2004 तक अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उपकुलपति भी रहे। उन्हें सन गुजरत दंगों के पीड़ितों को मुआवजा दिलाने और सदभाव्ना के लिए उनकी भूमिका के लिए भी सराहा जाता है।

मोहम्मद हामिद अंसारी (Mohammad Hamid Ansari) ने 1961 में भारतीय विदेश सेवा (आई.एफ.एस.) में शामिल हुए और बगदाद, रबात, जेद्दा तथा ब्रुसेल्स में कार्य किया। वे सन 1976-1979 तक संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत रहे। 1980-1985 तक भारत सरकार के नयाचार प्रमुखपद पर रहे। 1985-1989 तक आस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त रहे। 1989-1990 तक अफ़ग़ानिस्तान में भारत के राजदूत पद पर रहे। 1990-1992 तक ईरान में भारत के राजदूत पद पर रहे। 1993-1995 तक संयुक्त राष्ट्र संघ, न्यूयार्क में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। 1995-1999 तक सऊदी अरब में भारत के राजदूत पद पर रहे।

वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में दिसम्बर, 1999- मई, 2000 तक विजिटिंग प्रोफेसर, सेन्टर फॉर वेस्ट एशियन एंड अफ्रिकन स्टडीज़, के रूप में कार्य किया | 2000-2002 में वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में कुलपति रहे | 2002-2006 में वे विशिष्ट अध्येता, (डिस्टिंग्विश्ड फेलो) आब्सर्वर रिसर्च फाउन्डेशन, नई दिल्ली में रहे | 11 अगस्त, 2007 से मोहम्मद हामिद अंसारी (Mohammad Hamid Ansari) भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पदेन सभापति तथा 11 अगस्त, 2012 को भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पदेन सभापति के रूप में पुन:निर्वाचित हुए।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories