लाल कृष्ण आडवाणी का जीवन परिचय

Lal Krishn Aadvani Biography In Hindi, लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवम्बर, 1927 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। उनके पिता श्री के. डी. आडवाणी था और माता का नाम ज्ञानी आडवाणी था। विभाजन के बाद आडवाणी भारत आ गए। लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी शुरुआती शिक्षा लाहौर में ही हुई थी पर बाद में भारत आकर उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लॉ में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।

Lal Krishn Aadvani Biography
Advertisement

जब लालकृष्ण आडवाणी सेंट पैट्रिक स्कूल में पढ़ रहे थे, उनके देश भक्ति विचारों ने उन्हें केवल 14 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आर.एस.एस.) से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। तभी से उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया हुआ है। आज वे भारतीय राजनीति में एक बड़ा नाम हैं।

25 फ़रवरी, 1965 को कमला आडवाणी को अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishn Aadvani) के परिवार की तरह ही कमलाजी का परिवार भी देश के विभाजन के बाद कराची से विस्थापित होकर आया था। कमला जी को भी आम नागरिक की तरह कठिन जीवन जीना पड़ा। उन्होंने लगभग 17 वर्षों तक दिल्ली तथा मुम्बई के जनरल पोस्ट ऑफिस में कार्य किया।

लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishn Aadvani) के दो बच्चे हैं एक पुत्र जयंत है और एक पुत्री प्रतिभा दोनों अपना प्रोफेशनल जीवन जी रहे हैं। जयंत दिल्ली में अपना एक छोटा सा कारोबार चलाते हैं। वे क्रिकेट के बहुत ही शौकीन हैं। प्रतिभा एक प्रसिद्ध टी.वी. व्यक्तित्व हैं। कई चैनलों पर प्रसारित किये जाने वाले कार्यक्रमों की एंकरिंग तथा प्रस्तुति करती हैं। उन्होंने टी.वी. चैनलों के लिए हिन्दी सिनेमा पर आधारित कथ्यपरक कार्यक्रम तैयार करने में विशेषता हासिल की है। इन कार्यक्रमों में राम, कृष्ण, शिव, गणेश और हनुमान तथा हिन्दी सिनेमामें होली, दीपावली और राखी के त्यौहारों को प्रमुख स्थान दिया है। प्रतिभा ने हिन्दी सिनेमा में वन्दे मातरम् पर एक फ़िल्म भी बनाई है। इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक तथा देशभक्तिपूर्ण मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए इनकी व्यापक रूप से सराहना की है। श्री आडवाणी जी की स्वर्णजंयती रथ यात्रा (1997) तथा भारत सुरक्षा यात्रा (2006) पर बनी फ़िल्में भी प्रतिभा के कार्यों में शामिल हैं।

एल के आडवाणी ने अपने करियर की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की थी। मॉडल हाईस्कूल, करांची, में वह अंग्रेजी, गणित, इतिहास और विज्ञान जैसे विषय पढाते थे। उन के राजनैतिक सफ़र की शुरुआत तब हुई जब वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सचिव चुने गए। कुछ सालों बाद उन्हें भारतीय जनसंघ का सदस्य चुना गया। विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के बाद उन्हें आख़िरकार अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इसी दौरान जन संघ अन्य राजनैतिक पार्टियों के करीब आया और जनता पार्टी का निर्माण हुआ।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के नेतृत्व में आपातकालीन शासन की अलोकप्रियता ने जनता पार्टी के सत्ता में आने के रास्ते खोल दिए। इस सरकार में आडवानी को सूचना और प्रसारण मंत्रालय सौंपा गया। आतंरिक कलह और एकजुटता की कमी के कारण जनता पार्टी सरकार ज्यादा लम्बे समय तक कार्य नहीं कर पाई। इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी का निर्माण हुआ और एल के आडवाणी इस पार्टी के महत्वपूर्ण सदस्य थे। एल के आडवाणी ने राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व किया।

1986 में एल के आडवाणी (Lal Krishn Aadvani) को भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आडवाणी ने आक्रामक हिंदुत्व नीति अपनाकर बीजेपी को नयी दिशा दी और बीजेपी धीरे-धीरे लोगों के बीच जगह बनाने में कामयाब हुई। सन 1989 के चुनावों में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 89 सीटों पर कब्ज़ा किया और नेशनल फ्रंट को सरकार बनाने के लिए बाहर से समर्थन दिया। वर्ष 1991 के रथयात्रा के दौरान जब आडवानी को बिहार में गिरफ्तार किया गया तब बीजेपी ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया और इस तरह नेशनल फ्रंट सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी और अगले लोक सभा चुनाव में कांग्रेस फिर से सत्ता में आ गई।

1991 से 1996 तक बीजेपी आडवानी के नेतृत्व में विपक्ष में बैठी और 1996 के चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन उनकी सरकार मात्र 13 दिन ही चल पाई। राजनैतिक अनिश्चितताओं से भरे अगले दो सालों के बाद बीजेपी ने NDA गठबंधन बनाया और 1998 में सत्ता में वापसी की लेकिन लगभग 13 महीनों के बाद AIADMK के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार गिर गयी और दोबारा चुनाव हुए जिसमे NDA गठबंधन ने सत्ता में वापसी की और लाल कृष्ण आडवाणी को पहले गृह मंत्री और बाद में उप-प्रधानमंत्री बनाया गया। इस सरकार ने 5 साल पूरे किये। यह पहली गैर-कांग्रेसी सरकार थी जिसने 5 साल की अवधि पूरी की थी।

वर्ष 2004 के चुनाव में सत्ता में वापसी की उम्मीद के बावजूद NDA गठबंधन कांग्रेस से पीछे रह गयी और कांग्रेस के नेतृत्व में यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायन्स (यूपीए) ने सरकार बनायी। चुनाव के परिणाम आडवानी के लिए खास तौर पर एक झटका था। चुनाव में हार के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति से संन्यास ले लिया जिसके कारण आडवानी बीजेपी के सबसे अग्रणी नेता बनकर उभरे। सन 2004 से लेकर 2009 तक वह विपक्ष के नेता रहे। वर्ष 2009 के लोक सभा चुनावों में आडवानी को बीजेपी का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया गया और उन्होंने पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया पर शायद उनके भाग्य में भारत का प्रधानमंत्री बनना नहीं था क्योंकि बहुत उमीदों के बावजूद NDA गठबंधन, यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायन्स (यूपीए) को नहीं पिछाड पाई। इसके पश्चात आडवानी ने लोक सभा से विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफ़ा दे दिया और उनकी जगह पर सुषमा स्वराज को यह पद दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी की सफलता और विकास में एल. के. आडवाणी का बहुमूल्य योगदान रहा है। वे पार्टी के सर्वाधिक वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ प्रभावशाली और अग्रीम पंक्ति के नेता रहे हैं और अपने जीवन के कई दशक पार्टी की सेवा में समर्पित कर दिए।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories