स्मृति ईरानी का जीवन परिचय

Smrati Irani Biography In Hindi, स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च, 1976 को दिल्ली में हुआ था |इनका सम्बन्ध पंजाबी-बंगाली पृष्ठभूमि है। इनका पूरा नाम स्मृति ज़ुबिन ईरानी है | ये वर्ष 1998 में ‘फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता’ के फ़ाइनल में पहुंची थीं। वर्ष 2000 में टेलीवीजन सीरियल ‘हम है कल आज कल और कल’ के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्मृति ने एकता कपूर के सास बहू सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में प्रमुख रोल निभाया।

Smrati Irani Biography
Advertisement

इसके साथ ही इनकी पहचान एक कलाकार के रुप में बन गई। वर्ष 2001 में स्मृति ने जीटीवी पर प्रकाशित रामायण में सीता का किरदार निभाया था। वर्ष 2006 में स्मृति ने बालाजी टेलीफिल्मस के अंतर्गत थोड़ी सी ‘ज़मीन और थोड़ा सा आसमान’ टीवी सीरियल को सह निदेशक की भूमिका अदा की है। वर्ष 2008 में स्मृति ईरानी ने नृत्य पर आधारित टीवी सीरियल ‘ये है जलवा’ को साक्षी तँवर के साथ होस्ट किया था।

इन्होने ने वर्ष 1998 में फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची, किन्तु विजेता नही बन पायी। उन्होंने वर्ष 2000 में टेलीवीजन सीरियल ‘हम है कल आज कल और कल’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की, किन्तु उन्होंने एकता कपूर के सास बहू सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लीड रोल निभाया। इसके साथ ही इनकी पहचान एक कलाकार के रुप में बन गई।

स्मृति ईरानी (Smrati Irani) ने पांच सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी अवार्ड, चार इंडियन टेली अवार्ड और आठ स्टार परिवार पुरस्कार जीत चुकी हैं। वर्ष 2001 में उन्होने जीटीवी पर प्रसारित रमायण में सीता का किरदार निभाया था। वर्ष 2006 में उन्होने बालाजी टेलीफिल्मस के अंतर्गत ‘थोड़ी सी जमीन और थोड़ा सा आसमान’ टीवी सीरियल में सह निदेशक की भूमिका अदा की। वर्ष 2008 में उन्होंने डांस पर आधारिक टीवी सीरियल ‘ये है जलवा’ को साक्षी तनवरके साथ होस्ट किया।

स्मृति ज़ुबिन ईरानी का राजनीतिक जीवन वर्ष 2003 में तब शुरू हुआ जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की और दिल्ली के चाँदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। हालांकि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल से हार गईं। वर्ष 2004 में इन्हें महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया। इन्हें पार्टी ने पांच बार केंद्रीय समीति के कार्यकारी सदस्य के रुप में मनोनीत किया और राष्ट्रीय सचिव के रुप में भी नियुक्त किया।

वर्ष 2010 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई। वर्ष 2011 में वे गुजरात से राज्यसभा की सांसद चुनी गई। इसी वर्ष इनको हिमाचल प्रदेश में महिला मोर्चे की भी कमान सौंप दी गई। भारतीय आम चुनाव, 2014 में स्मृति ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ अमेठी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और उन्हें कड़ी चुनौती दी। यद्यपि वे यह भी चुनाव हार गईं, लेकिन राज्यसभा की सदस्य होने के नाते उन्हें भारत सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया।

इनको 5 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार, 4 बार इंडियन टेली पुरस्कार तथा 8 बार स्टार परिवार पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories