जंगल की पाठशाला - बाल कहानी

जंगल की पाठशाला बाल कहानी, Jangal Ki Pathshala Kids Stories in Hindi, आप यहाँ विभिन्न प्रकार के किड्स स्टोरी, बच्चों के लिए कहानियाँ, स्टोरी फॉर किड्स, हिंदी स्टोरी, इंग्लिश स्टोरी, नर्सरी स्टोरी आदि के बारे में पढ़ सकते हैं। लोकप्रिय कवियों तथा कवित्रियों द्वारा हिंदी तथा इंग्लिश में बच्चों की कहानियों का संग्रह, बच्चों के लिए लिखी गई बाल-कहानियाँ, २ से १५ साल के बच्चों के लिये कहानियाँ तथा जानकारियाँ, हास्य के लिए लिखी गयी कहानियाँ, छोटे बच्चों की छोटी कहानियाँ आदि।

Jangal Ki Pathshala Kids Stories Stories For Kids
Advertisement

"कहानी"

एक दिन शेर सिंह अपने जंगल में घूमने निकले। घूमते-घामते एक पेड़ पर टंगी एक तख्ती देखी। रुक गए। जोर से दहाड़ा। उनकी दहाड़ सुन चुन्नू चूहा अपने बिल से निकला। शेर सिंह को देखा तो हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। बोला- 'क्या हुआ महाराज? क्या गलती हुई?'

शेर सिंह ने तख्ती की ओर इशारा कर पूछा- 'यह किसका काम है?'

चुन्नू ने जवाब दिया- 'इसे मैने टांगा है महाराज। पाठशाला खोली है मैने।'

चुन्नू ने मुस्कुराकर कहा- 'इसमें पढ़ाई होगी। मैं जंगल के भाई-बहनों के बच्चों को पढ़ाऊंगा।'

'क्यों पढ़ाओगे? क्या पढ़ाओगे?' शेर सिंह ने चुन्नू से पूछा।

चुन्नू ने कहा- 'महाराज! आप तो देहात-शहर जाते नहीं। मैं आता जाता हूँ। वहां लोगों ने पढ़-लिखकर खूब तरक्की की है। तरह-तरह के घर बनाए हैं। वे साइकिल, मोटर साइकिल और बस पर चलते हैं। हवाई जहाज पर आकाश में उड़ते हैं।'

शेर सिंह चुन्नू का मुंह देखने लगे। चुन्नू ने आगे कहा- 'सच महाराज, वे पानी के लिए दूर-दूर तक नहीं जाते। कुआं खोद लिया है, नल लगवा लिए हैं। तरह-तरह के कपड़े-जूते पहनते हैं। जबकि हम जंगल के लोग जहाँ के तहां हैं। क्या बताऊं महाराज कि पढ़ाई के कितने फायदे हैं।'

चुन्नू की बातों को शेर सिंह ने कुछ समझा, कुछ नहीं समझा।

पूछा- 'पढ़ाएगा कौन?'

'मैं पढ़ाऊंगा। मैनें आदमियों के यहाँ आ-जाकर पढ़ना-लिखना सीख लिया है।' चुन्नू बोला।

शेर सिंह ने कहा-शेर सिंह खुश हुआ। पढ़ाओ और एक अलग तख्ती पर लिखकर टांग दो- 'जो पढ़ेगा, वह आगे बढ़ेगा।'

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories