आपकी बेटी हमारी बेटी योजना - हरियाणा

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना हरियाणा, Aapki Beti Hamari Beti, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सन 2015 को हरियाणा राज्य की बालिकाओ के लिए एक योजना शुरू की है। जिसका नाम आपकी बेटी हमारी बेटी योजना रखा गया है इस योजना का प्रमुख उद्देश्य लड़कियों के उचित स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देना है जिसको महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अधिसूचित कर दिया गया है।

Advertisement

इस योजना के अनुसार लड़की के नाम से राशि भारतीय जीवन बीमा निगम में लगायी जाएगी और ये राशि लड़की के 18 वर्ष की आयु पूरी होने बाद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री जी ने इस योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 के बाद जन्मीं 6 बालिकाओं की माताओं को 21 हजार रुपये का चेक दिया है।

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के उद्देश्य:-

  • इस योजना का उद्देश्य लड़कियों को पढ़ा लिखाकर आत्म निर्भर बनाया जाये, जिससे कि वे किसी के ऊपर निर्भर ना रहे।
  • इस योजना के तहत लिंग अनुपात को समान किया जाये।
  • हरियाणा में सन 2001 में 1,000 लड़कों पर 927 लड़कियां थी। लेकिन सन 2011 में जाकर 1000 लड़को के मुकाबले 919 लडकिया ही रह गयी, इस योजना के द्वारा सरकार इस अनुपात को एक समान करना चाहती है।

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लाभ:-

  • इस योजना के अंतर्गत 22 जनवरी 2015 को जन्मी या उसके बाद जन्मी अनुसूचित जाति और गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की पहली लड़की 21000 रुपये प्राप्त करने के योग्य होंगी।
  • इस योजना के अनुसार 22 जनवरी 2015 के बाद जन्मी लड़कियों को भी ये राशि दे जाएगी लेकिन वो इस योजना के अंतर्गत आनी चाहिए।
  • परिवार की 2 से अधिक लडकिया भी ये राशि लेने के योग्य होंगी।
  • अगर बाद में दूसरी लड़की जन्म लेती है तो उस लड़की को पांच वर्षों तक 5,000 रुपए प्रति वर्ष कि वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • हरियाणा ही नहीं बल्कि सभी राज्यो में भी यह समस्या सामने आयी है इसी समस्या को कम करने के लिए हरियाणा सरकार ने आपकी बेटी हमारी बेटी योजना शुरू की है।
Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories