साईं बाबा की आरती

साईं बाबा की आरती (Sai Baba Aarti In Hindi) साईंबाबा जिन्हें शिरडी साईंबाबा भी कहा जाता है एक भारतीय गुरु, योगी और फकीर थे जिन्हें उनके भक्तों द्वारा संत कहा जाता है। उनके सत्य नाम, जन्म, पता और माता पिता के सन्दर्भ में कोई सूचना उपलब्द्ध नहीं है। जब उन्हें उनके पूर्व जीवन के सन्दर्भ में पुछा जाता था तो टाल-मटोल उत्तर दिया करते थे। साईं शब्द उन्हें भारत के पश्चिमी भाग में स्थित प्रांत महाराष्ट्र के शिरडी नामक कस्बे में पहुंचने के बाद मिला।

Sai Baba Religious Aarti
Advertisement

"आरती"

आरती श्री साईं गुरुवर की।
परमानन्द सदा सुरवर की॥

जा की कृपा विपुल सुखकारी।
दुःख, शोक, संकट, भयहारी॥

शिरडी में अवतार रचाया।
चमत्कार से तत्व दिखाया॥

कितने भक्त चरण पर आये।
वे सुख शान्ति चिरंतन पाये॥

भाव धरै जो मन में जैसा।
पावत अनुभव वो ही वैसा॥

गुरु की उदी लगावे तन को।
समाधान लाभत उस मन को॥

साईं नाम सदा जो गावे।
सो फल जग में शाश्वत पावे॥

गुरुवासर करि पूजा-सेवा।
उस पर कृपा करत गुरुदेवा॥

राम, कृष्ण, हनुमान रूप में।
दे दर्शन, जानत जो मन में॥

विविध धर्म के सेवक आते।
दर्शन कर इच्छित फल पाते॥

जै बोलो साईं बाबा की।
जो बोलो अवधूत गुरु की॥

'साईंदास' आरती को गावे।
घर में बसि सुख, मंगल पावे॥

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories