फराह खान का जीवन परिचय

फराह खान का जीवन परिचय, Farah Khan Biography in Hindi, फराह खान का जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी मां का नाम मेनका है जो कि स्क्रीनराइटर हनी ईरानी की बहन हैं। उन्होंने 2004 में शिरीष कुंदूर से शादी कर ली, फराह ने 11 फ़रवरी 2008 को एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था, जिनमें से एक लड़का और दो लड़कियां हैं। उनके भाई का नाम साजिद खान है जो कि मशहूर कॉमेडियन, अभिनेता और फिल्म निर्देशक हैं। फरहान अख्तर और जोया अख्तर फराह के कजिन्स हैं। फराह ने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से सोशियोलॉजी की पढ़ाई की है। ये माइकल जैक्सशन से बहुत प्रभावित थी और डांस को अपने कैरियर के रूप में चुना। उन्होंने अपने आप से ही डांस सीखा और डांस ग्रुप तैयार किया।

Farah Khan Biography
Advertisement

फराह खान भारतीय फिल्मों की एक प्रसिद्ध नृत्य निर्देशिका और फिल्म निर्देशिका है। फराह खान ने लगभग 80 से अधिक फिल्मों में नृत्य निर्देशन किया है। फराह ने 'मैं हूँ ना' और 'ओम शांति ओम' जैसी बड़ी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। 'जो जीता वही सिकंदर' फिल्म को कोरियोग्राफर सरोज खान के छोड़ दिए जाने पर फराह खान ने उस फिल्म की कोरियोग्राफी की। इसके बाद उन्होंने कई गानों में कोरियोग्राफ किया। वे 'कभी हां कभी ना' के सेट पर शाहरूख खान से मिलीं और तब से वे अच्छे दोस्त बन गए और साथ में काम करने लगे।

मानसून वेडिंग, बॉम्बे ड्रीम्स, वैनिटी फेयर में उनके काम को देखते हुए उन्हें वेस्ट कोरियोग्राफर के तौर पर 2004 के टोनी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया। उन्हें 5 बार फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठं कोरियोग्राफी पुरस्कार भी मिल चुका है। निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'मैं हूं ना' थी जिसमें शाहरूख बतौर हीरो थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। उनकी दूसरी फिल्मं 'ओम शांति ओम' ने अपने रिलीज के दौरान सबसे ज्यादा कमाई की और फिल्म को देश के साथ साथ विदेशों में भी खूब सराहना मिली।

वहीं उनके द्वारा निर्देशित फिल्म 'तीस मार खान' फ्लॉप हो गई। उन्होंने फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अपना डेब्यू फिल्म 'शिरीन फरहा की तो निकल पड़ी' से किया, जिसमें उनके हीरो बोमन ईरानी थे। उनकी फिल्म 'हैप्पी् न्यू ईयर' बड़ी फिल्म साबित हुई, जो कि एक लंबी स्टार कास्ट वाली फिल्म थी और एक बार फिर फिल्म के मुख्य अभिनेता शाहरूख खान ही थे। एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स के लिए फराह ने कोलम्बियन पॉप स्टार शकीरा के गाने 'हिप्स डोंट लाई' के बॉलीवुड वर्जन के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया। उन्होंने फिल्म 'ब्लूस' के 'चिगी विगी' गाने के लिए काइली मिनोग को भी कोरियोग्राफ किया।

फराह खान की कुछ प्रसिद्ध फिल्में :-

मैं हूं ना, ओम शांति ओम, तीस मार खान, शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी, हैप्पी न्यू ईयर आदि फिल्म हैं।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories