प्रभु देवा का जीवन परिचय

प्रभु देवा का जीवन परिचय, Prabhu Deva Biography in Hindi, प्रभु देवा का जन्म 03 अप्रैल 1973 को मैसूर, कर्नाटक में हुआ था, ये एक भारतीय डांसर, नृत्य निर्देशक, फ़िल्म अभिनेता व निर्देशक है। इन्होंने विभिन्न प्रकार के डांसों में महारत हासिल की है। प्रभु देवा को भारत का माइकल जैक्सन भी कहा जाता है और ये माइकल जैक्सन को अपना प्रेरणा स्रोत मानते है।

Prabhu Deva Biography
Advertisement

प्रभु देवा की शादी राम लता से हुई है। उन्होंने शादी के बाद अपना नाम लता कर लिया था। इनके तीन बच्चे थे। जिसमे से एक की मृत्यु कैंसर से वर्ष 2008 में हो गयी थी। साल 2010 में प्रभु देवा की पत्नी ने कोर्ट में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी, कि उनके पति के संबंध अभिनेत्री नयनतारा से हैं। जिसके बाद नयनतारा ने मीडिया में अपना बयान दिया था, कि उनके और प्रभु देवा के बीच में ऐसा कुछ भी नहीं हैं।

प्रभु देव अल्वार्पेट, चेन्नई, तमिलनाडू में पले बड़े हुए। उन्हें डांस करने की प्रेरणा अपने पिता मुगुर सुन्दर से मिली, जो दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के एक डांस मास्टर थे। उन्होंने नृत्य को अपना कैरियर बना लिया और भारतनाट्यम जैसे भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रकारों व पश्चिमात्य नृत्यों में महारत हासिल की। प्रभु देवा को भारत का सर्वश्रेष्ठ डांसर माना जाता है और ये ही आधुनिक नृत्यों को भारतीय फ़िल्मों में लाये।

उनके भाई राजू सुन्दरम और नागेन्द्र प्रसाद भी माने हुए नृत्य निर्देशक है। प्रभु देवा की पहली फ़िल्म बतौर नृत्य निर्देशक वेत्री विझा (1989) थी। इससे पहले वे पार्श्व नृतक के रूप में तमिल फ़िल्म अग्नि नत्चाथिरम में नज़र आए थे। तब से अब तक उन्होंने 100 से अधिक फ़िल्मों में नृत्य निर्देशन किया है। अभिनेता के रूप में उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत अभिनेत्री रोजा के साथ फ़िल्म इन्धू (1994) से की। 1999 में देव, शोभना और ए. आर. रहमान ने मिलकर मुनिच, जर्मनी में "माइकल जैक्सन एंड फ्रेंड्स" समारोह में अपनी प्रतिभा पेश की थी।

प्रभु देवा के कुछ पुरस्कार :-

  • प्रभु देवा को दो बार नृत्य निर्देशन के लिए भारतीय राष्ट्रिय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
  • वर्ष 2007 में उन्हें पसंदीदा निर्देशक के विजय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • प्रभु देवा को एशियाई फ़िल्म और टेलीविजन अकादमी के अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म और टेलीविजन संशोधन केन्द्र की सदस्यता से सम्मानित किया गया है।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories