जैकी श्रॉफ का जीवन परिचय

जैकी श्रॉफ का जीवन परिचय, Jaiki Shroff Biography in Hindi, जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फ़रवरी 1957 में एक गुजराती परिवार में हुआ था। इनका असली नाम जयकिशन कटुभाई श्रॉफ है, इनके पिता का नाम कटुभाई और माता का नाम रीटा श्रॉफ है। इनका परिवार मुंबई के वालकेश्वर इलाके में तीन बत्ती की एक चाल में रहा करते थे। फिल्मों में आने से पहले इन्होने कुछ विज्ञापनों में एक मॉडल के रूप में काम किया था।

Jaiki Shroff Biography
Advertisement

80 के दशक में इन्होंने अपनी प्रेमिका आयशा दत्त से विवाह कर लिया। आयशा जो बाद एक फिल्म निर्मात्री भी बनीं। ये दोनों जैकी श्रॉफ एंटरटेनमेंट लिमिटेड नामक मीडिया कंपनी भी चलाते हैं। इनके सोनी टीवी में 10% शेयर थे, जिन्हें उन्होंने सन 2012 में बेच दिया। जैकी श्रॉफ के दो बच्चे हैं, पुत्र का नाम टाइगर (जय हेमंत) तथा पुत्री का नाम कृष्णा है। टाइगर श्राफ भी एक फिल्म अभिनेता है।

1982 में जैकी श्रॉफ ने देव आनंद की फिल्म स्वामी दादा से एक्टिंग शुरू की। इसके बाद 1983 में सुभाष घाई ने उन्हें मिनाक्षी सेशाद्री के साथ फिल्म 'हीरो' में बतौर अभिनेता कास्ट किया। यह फिल्म हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने लगातार सुभाष घाई की फिल्मों में काम किया, उन्हें जो भी रोल मिलता उसी में काम करते थे। हीरो के बाद उन्होंने बहुत सी फ़िल्में की, जिनमें से अंदर बाहर, जानू और युद्ध सफल रही। 1986 में उन्होंने कर्मा फिल्म की जो, 1986 की सबसे सफल फिल्म बनी थी।

जैकी श्रॉफ को प्राप्त कुछ अवार्ड्स :-

  • 1990 : बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड - परिंदा फिल्म
  • 1994 : अवार्ड के लिये नाम निर्देशित किया गया - गर्दिश फिल्म
  • 1994 : बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के फिल्मफेयर अवार्ड के लिये नाम निर्देशित - खलनायक फिल्म
  • 1995 : बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड - फिल्म 1942: ए लव स्टोरी
  • 1996 : बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड - फिल्म रंगीला
  • 1997 : बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड - फिल्म अग्नि साक्षी
  • 2002 : बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर के लिये नाम निर्देशित - यादें फिल्म
  • 2001 : नेगेटिव रोल में बेस्ट परफॉरमेंस का फिल्मफेयर के लिये नाम निर्देशित - मिशन कश्मीर
  • 2003 : बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर के लिये नाम निर्देशित - देवदास फिल्म
  • 2007 : इंडियन सिनेमा में अमूल्य योगदान के लिये विशेष सम्माननीय जूरी अवार्ड मिला।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories