रोहित शर्मा का जीवन परिचय

Rohit Sharma Biography In Hindi, रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर ,महाराष्ट्र में हुआ था। एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। रोहित मुख्य रूप से ओपनर के लिए जाने जाते है। रोहित टेस्ट क्रिकेट, वनडे और 20-20 के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते है साथ ही मुम्बई इंडियन्स टीम के कप्तान भी है।

Rohit Sharma Biography
Advertisement

रोहित (Rohit Sharma) ने अपने टेस्ट करियर का आगाज कोलकाता के ईडन गार्डन में शतक लगा कर किया। रोहित भारत के टेस्ट इतिहास में शतक से आगाज करने वाले 14वें बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले अपने टेस्ट करियर का आगाज शतक के साथ शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। रोहित 177 रन के साथ टेस्ट करियर का आगाज करने वाले धवन के बाद दूसरे नंबर पर हैं। रोहित के पास इससे पहले 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी जन्मस्थली नागपुर में अपने टेस्ट करियर के आगाज का मौका मिला था।

बदकिस्मती से इस टेस्ट की सुबह रोहित वार्मअप सत्र में रिद्धिमान साहा से टकरा कर चोट खाकर बाहर हो गए थे। लम्बे इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट में स्थान पाने में रोहित (Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के माइक हसी को प्रेरणा मानते हैं। हसी ने 30 बरस की उम्र में टेस्ट करियर का आगाज शतक जड़ कर किया था। उन्हीं से प्रेरणा पाकर रोहित ने कोलकाता में करियर के अपने पहले ही टेस्ट में वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक लगाया। अपने मुंबई में सीरीज के दूसरे व आखिरी टेस्ट में कामयाबी के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए रोहित ने शतक जड़ बता दिया कि आने वाला कल उनका है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 2005 में वेस्ट जोन के लिस्ट A के लिए सेंट्रल जॉन के खिलाफ देवघर ट्रॉफी में डेब्यु किया। जिसमें उन्होंने नॉर्थ जॉन के खिलाफ उदयपुर में Unbeaten 123 बॉलों पर 142 रन बनाए। जिसने उन्हें घरेलू मैचों में एक नई पहचान दी। उन्होंने 2006 में फ़र्स्ट क्लास मैचों में India A के लिए New Zealand A के खिलाफ डार्विन में डेब्यु किया। उसी साल उन्होंने रणजी के लिए भी डेब्यु किया। पर शुरुआत के दिनों में अच्छे रन नहीं बना सके, सिवाय 267 बॉलों पर 205 रन, जिसे वे गुजरात के खिलाफ बनाए थे। फरवरी 2007 में मुंबई VS बंगाल के बीच खेले जा रहे रणजी मैच में, जिसमें सचिन तेंदुलकर भी खेल रहे थे, अर्धशतक लगाकर मुंबई को जिताया।

2007 में उन्हें आयरलैंड के खिलाफ ODI में डेब्यु करने का मौका मिला। पर आयरलैंड की इस टूर पर एक भी बार उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला। इस कारण वे 20 सितंबर 2007 को इंटरनेशनल लेवल पर पहला रन बनाए। 2007 ICC World Twenty20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार की कगार पर खड़े इन्डियन टीम, जो 61-4 थी, महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर 85 रन की पार्टनरशिप निभाते हुए रोहित शर्मा ने टीम की जीत को पक्की की। उन्हें इस जुझारू परफ़ोर्मेंस के लिए Man of the Match Award दिया गया। वे उस वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 16 बॉलों पर 30 रन बनाए, जो इन्डियन टीम की जीत की एक बड़ी वजह बनी।

उन्होंने अपना पहला अर्धशतक 18 नवंबर 2007 को जयपुर में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया। पर कुछ समय बाद उनका परफ़ोर्मेंस धीरे-धीरे डाउन होने लगा। जिसके कारण इंडियन टीम में उनके जगह सुरेश रैना खेलने लगे और रिजर्व खिलाड़ी की जगह विराट कोहली ने ले लिया। ये रोहित के स्ट्रगल के दिन थे। जिसमें वे इंडियन टीम में कम-बैक के लिए हर कोशिश करते थे। वे योगा की भी मदद लेते थे। 2013 में उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यु किया, जिसमें उन्होंने लाजबाव 177 रन बनाए। पर एक शानदार शुरुआत के बावजूद टेस्ट मैचों में उतने सफल नहीं हुए, जितना उम्मीद किया गया। वर्तमान में उनकी टेस्ट टीम में कोई जगह नहीं है। शर्मीले रोहित T20 और ODI मैचों में काफी सफल रहे है। इसका सबूत है उनकी ODI मैचों में आस्टेलिया के खिलाफ 209 रन और श्रीलंका के खिलाफ 264 रन। और ODI में दो दोहरा शतक बनाने वाले वे दुनिया के इकलौते बल्लेवाज़ है।

रोहित शर्मा रेकॉर्ड्स :-

1. एक पारी में चौको और छक्को से सर्वाधिक रन बनाने के मामले में उन्होंने शेन वाट्सन का रिकॉर्ड भी तोडा है। उन्होंने एक ही पारी में 186 रन चौके और छक्के मारकर बनाये।

2. 2013-14 में द्विपक्षीय एकदिवसीय मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने एक सीरीज में 491 रन बनाये थे, ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में किसी बाहरी बल्लेबाज द्वारा बनाये गये यह सर्वाधिक रन है।

3. 13 नवम्बर 2014 को रोहित शर्मा एक एकदिवसीय मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन पर श्री लंका के खिलाफ 264 रन बनाये। एकदिवसीय मैच में दो द्विशतक (200) मारने वाले वे एकमात्र बल्लेबाज है।

4. 33 चौके मारकर, रोहित शर्मा एक पारी में सर्वाधिक चौके मारने वाले बल्लेबाज बने।

5. 11 अक्टूबर 2015 को उन्होंने कानपूर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 150 रन बनाये थे, कानपूर में किसी एकल बल्लेबाज द्वारा एक पारी बनाया जाने वाला यह सर्वाधिक स्कोर है।

6. रोहित शर्मा ने एक पारी में 16 छक्के मारकर एकदिवसीय मैच में एक पारी में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया। बाद में एबी डीविलिअर्स ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 16 छक्के मारकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी। और इसके बाद क्रिस गेल ने भी ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 16 छक्के मारे थे।

7. आईपीएल में हैट-ट्रिक का रिकॉर्ड।

8. 12 जनवरी 2016 को पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में रोहित ने नाबाद 171 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया में किसी भी बाहरी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में बनाये जाने वाले यह सर्वाधिक रन है।

9. 2 अक्टूबर 2015 को टी20 क्रिकेट में शतक मारने वाले रोहित शर्मा दुसरे भारतीय बल्लेबाज बने, और साथ ही एक टी20 मैच में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने 66 गेंदों पर 106 रन बनाये। सुरेश रैना के बाद रोहित शर्मा दुसरे भारतीय है जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनो प्रारूपो (टेस्ट, एकदिवसीय और टी20) में शतक लगाये है।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories