सोनाक्षी सिन्हा का जीवन परिचय

सोनाक्षी सिन्हा का जीवन परिचय, Sonakshi Sinha Biography in Hindi, सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। वो एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। उनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा तथा माता का नाम पूनम सिन्हा है। सोनाक्षी सिन्हा की स्कूली पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से हुई थी इसके बाद उन्होंने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विद्यापीठ, मुंबई से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की पढ़ाई की। सोनाक्षी के दो बड़े भाई हैं जिनका नाम लव सिन्हा और कुश सिन्हा है। उनके पिता अभी संसद के अध्यक्ष है।

Sonakshi Sinha Biography
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत एक कोस्टूम डिज़ाइर के रूप में की  थी। उन्होंने बहुत सारे फिल्मों के कोस्टूम डिज़ाइन किए है जैसे “दिल ले के देखो”(2005)। उन्होंने अपने  फिल्मी कैरियर की शुरुआत 2010 में सलमान खान के साथ दबंग फिल्म से की थी। यह फिल्म 2010 की सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म रही। इस फिल्म से उन्हें बहुत प्रसिद्धि मिली तथा इस फिल्म के कारण ही उन्हें बेस्ट फिमेल डिबुट का आवार्ड मिला। उसके बाद इन्होने एक से एक हिट फिल्मे दी जैसे- रावडी  राठौर, हॉलिडे, दबंग-2, सन ऑफ सरदार आदि।

सिन्हा ने बहुत सारे  फिल्मों में अलग -अलग रोल किया है। उनकी बहुत सारी एक्शन फिल्मे आई जैसे रावडी राठौर (2012), सन ऑफ सरदार (2012), दबंग (2012), हॉलिडे: ए सोल्जर नेवर ऑफ हिज ड्यूटी (2014)। उन्होंने फिल्म लूटेरा (2013) में एक टी.वी. से ग्रसित महिला का रोल किया था जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड आफ बेस्ट एक्ट्रेस मिला।

सोनाक्षी सिन्हा की कुछ प्रसिद्ध फ़िल्में :-

दबंग, राउडी राठौड़, जोकर, ओह माय गॉड, सन ऑफ़ सरदार, दबंग-2, हिम्मतवाला, लूटेरा, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई दोबारा, बॉस, बुलेट राजा, आर राजकुमार, हॉलिडे, एक्शन जैक्सन, लिंगा, तेवर, अकीरा, फ़ोर्स-2।

सोनाक्षी सिन्हा से जुडी कुछ रोचक बाते

  • सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पहली फ़िल्म दबंग से मिलने वाली कमाई सलमान खान के NGO बीइंग ह्यूमन को डोनेट की थी।
  • फिल्मो में आने से पहले सोनाक्षी मॉडल थी। 2008 और 2009 में लैक्मे फैशन वीक में उन्होंने रैंप वॉक किया था।
  • रणवीर सिंह ने सोनाक्षी से लूटेरा फ़िल्म के सेट पर झगड़ा कर लिया था और परिणामस्वरूप सोनाक्षी सेट छोड़कर चली गयी थी।
  • सोनाक्षी ने ही सलमान को दबंग फ़िल्म में मूँछ रखने की सलाह दी थी।
  • सोनाक्षी सिन्हा के कैरियर के पीछे सलमान खान का हाथ रहा है। सलमान खान की ही सलाह पर सोनाक्षी ने स्विमिंग, जिमिंग और योगा कर 30 किलो वजन कम किया था।
  • आपने सोनाक्षी को लूटेरा फ़िल्म में पेंटिंग करते हुए देखा ही होगा लेकिन सोनाक्षी रियल लाइफ पेंटर भी है। खाली समय में उन्हें स्केच बनाना पसंद है।
  • सोनाक्षी की पसंदीदा फिल्मो में मेडागास्कर, ज़ूलंडर, प्रिमल फेरा, लव एक्चुअली, नोट्टिंग हिल, अबाउट ए बॉय, कुंग फु पांडा और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे शामिल है।
  • बचपन से ही सोनाक्षी को साडी पहनने का शौक था। शायद इसीलिये अपनी ज्यादातर फिल्मो में वह साडी ही पहनती है। इन्हें नाक की रिंग पहनना भी बहुत पसंद है, इसे पहनते हुए उन्हें बहुत सी फिल्मो में देखा गया है। ऐसा बॉलीवुड में बहुत कम देखा जाता है?
  • हॉलीवुड मूवी रियो 2 और राइज ऑफ़ द गार्डियन के हिंदी वर्जन में उनकी आवाज़ ली गयी है।
  • तेवर फ़िल्म में सोनाक्षी के कॉस्ट्यूम 75 लाख के थे।
  • सोनाक्षी का नाम आर राजकुमार के स्टार शाहिद कपूर से जोड़ा गया और अब उनका नाम अर्जुन कपूर से जोड़ा गया।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories