झाड़ू से जुड़ी वास्तु टिप्स

झाड़ू से जुड़ी वास्तु टिप्स, Jhadhu Ka Vastu Shastra in Hindi, यहाँ हम झाड़ू से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स के बारे में जानेगें। वास्तुशास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है, जिससे हमें पता चलता है कि घर, ऑफिस, व्यवसाय इत्यादि में कौन सी चीज के लिए कौन सी दिशा सही होगी और कौन सी नहीं, साथ ही हमें बताता है कि वास्तु दोषों का निवारण कैसे किया जा सकता है। यह मिथक या अन्धविश्वास पर आधारित बातें नहीं बताता है। घर के अन्दर कौन-सा कमरा किस दिशा में ज्यादा अच्छा रहेगा, कौन से पौधे आपको घर में लगाने चाहिए और कौन से नहीं इत्यादि।

Jhadhu Ka Vastu Vastu Shastra
Advertisement

झाड़ू से जुडी कुछ वास्तु टिप्स (Jhadhu Ka Vastu) :-

  • झाड़ू खरीदने का उचित समय कृष्णपक्ष है, शुक्लपक्ष में झाड़ू खरीदने से घर में दुर्भाग्य आता है, इसलिए शुक्लपक्ष में झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए।
  • झाड़ू को हमेशा दक्षिण पश्चिम कोण पर ही रखना चाहिए।
  • झाड़ू को छत पर या घर के बाहर नहीं रखनी क्योकि इससे घर में चोरी का भय बना रहता है।
  • झाड़ू को हमेशा छुपा के रखना चाहिए, घर के या बाहर के लोगो को झाड़ू दिखाई नहीं देनी चाहिए।
  • यदि घर का कोई छोटा बच्चा अचानक यु ही झाड़ू लगाये तो समझे की कोई अनचाहे मेहमान आपके घर में आयेगे।
  • यदि आपने नया घर बनवाया है तो उसमें पुराना झाड़ू कभी भी ना ले जाये, ये अपशकुन माना जाता है।
  • शाम के समय अँधेरा होने पर झाड़ू नहीं लगाते है।
  • झाड़ू को कभी भी पैर से ना तो छूना चाहिए और ना ही लांघना चाहिए, ऐसा करने से  लक्ष्‍मी जी नाराज होती है।
  • घर के सदस्य को घर से निकलते ही तुरंत झाड़ू नहीं लगानी चाहिए।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

(यहाँ दी गई जानकारियाँ विभिन्न स्रोतों से ली गई हैं, हम यह दावा नहीं करते कि इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories