ऐसा प्यार बहा दे मैया - देवी भजन

ऐसा प्यार बहा दे मैया, Aisa Pyar Baha De Maiya Hindi Devi Bhajan, जगत जननी माता, जगत तारणी देवी हैं। उनके दर्शन मात्र से जीवन भर के पाप कट जाते हैं। कहा जाता है कि अपने दरबार में झोली फैलाने वाले को माता कभी खाली हाथ नहीं जाने देतीं, पूजा के लिए ऐसा प्यार बहा दे मैया देवी भजन यहाँ पढ़े।

Aisa Pyar Baha De Hymn - Prayer
Advertisement

"देवी भजन"

ऐसा प्यार बहा दे मैया, चरणों से लग जाऊ मैं।

सब अंधकार मिटा दे मैया, दरस तेरा कर पाऊं मैं।

जग मैं आकर जग को मैया, अब तक न मैं जान सका,

क्यों आया हूँ कहाँ है जाना, अब तक न पहचान सका।

तुम हो अगम अगोचर मैया, कहो कैसे लख पाऊं मैं?

कर कृपा जगदम्बे भवानी, मैं बालक नादान हूँ,

नहीं आराधन जप तप जानूं, मैं अवगुण की खान हूँ,

दे ऐसा वरदान हे मैया, निशदिन तुम गुण गाऊं मैं।

ऐसा प्यार बहा दे मैया, चरणों से लग जाऊ मैं।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories