मैया तेरा बना रहे दरबार - देवी भजन

मैया तेरा बना रहे दरबार, Maiyaa Tera Bana Rahe Hindi Devi Bhajan, जगत जननी माता, जगत तारणी देवी हैं। उनके दर्शन मात्र से जीवन भर के पाप कट जाते हैं। कहा जाता है कि अपने दरबार में झोली फैलाने वाले को माता कभी खाली हाथ नहीं जाने देतीं, पूजा के लिए मैया तेरा बना रहे दरबार देवी भजन यहाँ पढ़े।

Maiyaa Tera Bana Rahe Hymn - Prayer
Advertisement

"देवी भजन"

मैया तेरा बना रहे दरबार, बना रहे दरबार मैया तेरा

तेरे पावन दर पे आके मैया, हो सबका उद्धार मैया

बना रहे दरबार....

प्रेम का दीपक ज्ञान की बाती, मन मन्दिर में जले दिन राती मैया

मिट जाये अंधकार मैया, बना रहे दरबार....

गहरी नदिया, नाव पुरानी, जीवन की यह अथक कहानी

तू ही खेवनहार मैया, बना रहे दरबार....

जो भी तेरे दर पे आया मैया, मनवांछित फल उसने पाया मैया

तेरी दया है अपार मैया, बना रहे दरबार.....

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories