माता वैष्णो के आये नवरात्रे - देवी भजन

माता वैष्णो के आये नवरात्रे, Mata Vaishno Ke Aaye Navratre Bhajan in Hindi, जगत जननी माता, जगत तारणी देवी हैं। उनके दर्शन मात्र से जीवन भर के पाप कट जाते हैं। कहा जाता है कि अपने दरबार में झोली फैलाने वाले को माता कभी खाली हाथ नहीं जाने देतीं, पूजा के लिए माता वैष्णो के आये नवरात्रे देवी भजन यहाँ पढ़े।

Mata Vaishno Ke Aaye Navratre Hymn - Prayer
Advertisement

"देवी भजन"

मालिने बनादे एक सेहरा नी,
माता वैष्णो के आए नवरात्रे।

माता वैष्णो के आए नवरात्रे नी,
शेरावाली माँ के आए नवरात्रे।

दिल नचदा ख़ुशी से मेरा नी,
माता वैष्णो के आए नवरात्रे।

फूल श्रद्धा के होएंगे जब अर्पण,
शुद्ध होएगा रे मनवा का दर्पण।

जब चरणों में झुकेगी यह भावना,
हो जाएगी रे पूरी मनोकामना।

होगा जिंदगी में नया सवेरा नी,
माता वैष्णो के आए नवरात्रे।

माँ संमुख देगी हमें दर्शन,
फल भक्तों को देगा यह अर्चन।

शीश निष्ठा से जो भी झुकाएंगे,
काज सबके ही सिद्ध हो जाएंगे।

टूट जाएगा मुसीबतों का घेरा नी,
माता वैष्णो के आए नवरात्रे।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories