राजीव लोचन राम - राम भजन

राजीव लोचन राम भजन, Rajiv Lochan Ram Bhajan In Hindi, राम अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बडे पुत्र थे। राम की पत्नी का नाम सीता था (जो लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं) और इनके तीन भाई थे- लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। हनुमान, भगवान राम के, सबसे बड़े भक्त माने जाते है। राम ने राक्षस जाति के राजा रावण का वध किया। हिन्दू धर्म के कई त्यौंहार, जैसे दशहरा और दीपावली, राम की जीवन-कथा से जुड़े हुए हैं। पूजा के लिए राम भजन यहाँ पढ़े।

Rajiv Lochan Ram Hymn - Prayer
Advertisement

"राम भजन"

राजीव लोचन राम आज अपने घर आए।
कण कण पुलकित, पुरजन हर्षित,
राम लकहन सिया जान मन भाए॥

नाचे किन्नर नाग बदूटी,
बार बार कुसुमांजलि छूटी।
हे जग पावन, मुनि मन भावन,
असीसो भाजस बरनी न जाए॥

राजीव लोचन राम आज अपने घर आए.....

नगर गाँव सब बजत बधाएं,
नर नारीन मिल मंगल गायें।
सूचि सरजू जल, कल कल छल छल,
मचल मचल रघुवर गुण गाए॥

राजीव लोचन राम आज अपने घर आए.....

हरछित जहां तहाँ दाई दासी,
आनंद मगन सकल पुर वासी।
लिए आरती मंगल थारी,
कनक बसन उपहार लुटाए॥

राजीव लोचन राम आज अपने घर आए.....

 

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories