रहे जनम जनम तेरा ध्यान - राम भजन

रहे जनम जनम तेरा ध्यान, Rehe Janam Janam Tera Ram Bhajan in Hindi, राम अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बडे पुत्र थे। राम की पत्नी का नाम सीता था (जो लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं) और इनके तीन भाई थे- लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। हनुमान, भगवान राम के, सबसे बड़े भक्त माने जाते है। राम ने राक्षस जाति के राजा रावण का वध किया। हिन्दू धर्म के कई त्यौंहार, जैसे दशहरा और दीपावली, राम की जीवन-कथा से जुड़े हुए हैं। पूजा के लिए राम भजन यहाँ पढ़े।

Rehe Janam Janam Tera Hymn - Prayer
Advertisement

"राम भजन"

रहे जनम जनम तेरा ध्यान, यही वर दो मेरे राम।

अर्थ न धर्म न काम रुचि, पद न चहहुं निरवान।

जनम जनम रति राम पद, यह वरदान न आन॥

रहे जनम जनम तेरा ध्यान, यही वर दो मेरे राम।

सिमरूँ निश दिन हरि नाम, यही वर दो मेरे राम।

रहे जनम जनम तेरा ध्यान, यही वर दो मेरे राम॥

मेरे राम, मेरे राम, मेरे राम, मेरे राम।

मन मोहन छवि नैन निहारे, जिह्वा मधुर नाम उच्चारे,

कनक भवन होवै मन मेरा, जिसमें हो श्री राम बसेरा,

कनक भवन होवै मन मेरा, तन कोसलपुर धाम, यही वर दो मेरे राम।

रहे जनम जनम तेरा ध्यान, यही वर दो मेरे राम॥

सौंपूं तुझको निज तन मन धन, अरपन कर दूं सारा जीवन,

हर लो माया का आकर्षण, प्रेम भगति दो दान, यही वर दो मेरे राम।

रहे जनम जनम तेरा ध्यान, यही वर दो मेरे राम॥

गुरु आज्ञा ना कभी भुलाऊँ, परम पुनीत राम गुन गाऊँ,

सिमरन ध्यान सदा कर पाऊँ, दृढ़ निश्चय दो राम, यही वर दो मेरे राम।

रहे जनम जनम तेरा ध्यान, यही वर दो मेरे राम॥

संचित प्रारब्धों की चादर, धोऊं सतसंगों में आकर,

तेरे शब्द धुनों में गाकर, पाऊं मैं विश्राम, यही वर दो मेरे राम।

रहे जनम जनम तेरा ध्यान, यही वर दो मेरे राम॥

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories