अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय

अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय, Anushka Sharma Biography in Hindi, अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या में हुआ था। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी ऑफिसर और उनकी माता आशिमा शर्मा गृहिणी है। उनके पिता उत्तर प्रदेश के रहने वाले है जबकि उनकी माँ घरवाली से है। अनुष्का शर्मा का बड़ा भाई कार्नेश शर्मा एक प्रोड्यूसर है जो पहले मर्चेंट नेवी में था। नेवी में शामिल होने से पहले कार्नेश बंगलौर रणजी टीम के लिये क्रिकेट भी खेलता था। अनुष्का शर्मा के अनुसार नेवी के जनजीवन ने उनके जीवन पर काफी प्रभाव डाला है।

Anushka Sharma Biography
Advertisement

अनुष्का शर्मा ने बंगलौर के आर्मी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और माउंट कारमेल कॉलेज से उन्होंने आर्ट में डिग्री हासिल की। अनुष्का शर्मा मॉडलिंग और जर्नलिज्म में अपना कैरियर बनाना चाहती थी। ग्रेजुएशन के बाद अनुष्का शर्मा मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाने के लिये मुंबई आ गयी और उन्होंने इलीट मॉडल मैनेजमेंट में दाखिला लिया और स्टाइल सलाहकार प्रसाद बिदपा ने उन्हें पढाया। 2007 में अनुष्का शर्मा ने लेक्मे फैशन वीक में डिज़ाइनर वेन्डेल रोड्रिक के लिये शो में पहली बार रैंप वाक किया था। इसके बाद उन्होंने बहुत से ब्रांड जैसे सिल्क एंड शाइन, विस्पर, नाथेला ज्वेलरी और फियाट पालियो के लिये कैम्पेनिंग भी की थी। इसके बाद अनुष्का शर्मा एक एक्टिंग स्कूल में भी दाखिल हुई और उन्होंने बहुत सी फिल्म रोल के ऑडिशन की शुरुवात भी की।

उन्होंने अपना मॉडलिंग कैरियर लैक्मे फैशन विक में वेंडेल रोड्रिक्स के लेस वंप्स शो की मॉडल के रूप में किया और रोड्रिक की स्प्रिंग समर 07 कलेक्शन के लिए मुख्य मॉडल के रूप में चुनी गई। इसके बाद उन्होंने सिल्क एंड शाइन, विस्पर, नाथेला ज्वेलरी और फियाट पालियो के प्रचारों में काम किया है।

अनुष्का शर्मा  का फिल्मों में पहला किरदार आदित्य चोपड़ा की रब ने बना दी जोड़ी (2008) में शाहरुख खान के विपरीत रोल में थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफ़ी सराहा गया और फ़िल्म को समीक्षकों ने भी काफ़ी सराहा और वह फिल्म एक ब्लाकबस्टर हिट गई। उनकी दूसरी फ़िल्म बदमाश कंपनी, जिसे यश राज फ़िल्म ने निर्मित किया था, को 7 मई 2010 को रिलीज़ किया गया।

2010 में ही अनुष्का शर्मा ने यश राज फ़िल्म्स के साथ अपनी तीन फ़िल्मों का अनुबंध किया, जिसे  बैंड बाजा बारात के साथ पूरा किया, इस फिल्म को मनीष शर्मा ने बनाया था और रणवीर सिंह इसमें प्रमुख भूमिका में थे। फ़िल्म को अच्छी समीक्षा मिली और फ़िल्म सफल रही, अनुष्का शर्मा के अभिनय की भी तारीफ हुई। यह अक्सर नोट किया गया है कि ये फ़िल्म अनुष्का के फ़िल्मी कैरियर के लिए प्रमुख रही है, क्योंकि इसने उनको काफ़ी पहचान दिलाई है।

अनुष्का शर्मा की कुछ प्रसिद्ध फिल्में :-

  • 2008 रब ने बना दी जोड़ी
  • 2010 बदमाश कंपनी
  • 2010 बैंड बाजा बारात
  • 2011 पटियाला हाउस
  • 2011 लेडीज़ vs रिकी बहल
  • 2012 जब तक है जान
  • 2013 मटरू की बिजली का मंडोला
  • 2014 पीके
  • 2015 एन एच 10
  • 2015 बॉम्बे वेलवेट
  • 2015 दिल धड़कने दो
  • 2015 हम हैं हैप्पी
  • 2015 सुल्तान
  • 2016 ए दिल है मुश्किल
  • 2017 फिलौरी

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories