अर्जुन कपूर का जीवन परिचय

अर्जुन कपूर का जीवन परिचय, Arjun Kapoor Biography in Hindi, अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। इनके पिता का नाम बोनी कपूर जो की मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं और माँ का नाम मोना शौरी है। ये बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और फिल्म प्रोडूसर संदीप मारवाह के भतीजे है। इनके अलावा फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर, मोहित मारवाह, हर्षवर्धन कपूर और फिल्म प्रोडूसर रिहा कपूर चचेरे भाई-बहन है अर्जुन कपूर की एक बहन अन्शुला कपूर और इनके सौतेली माँ श्रीदेवी है। इनके दो सौतेली बहने भी है जाह्नवी और खुशी कपूर, ऐसे तो अर्जुन कपूर का पूरा खानदान ही कही ना कही फ़िल्मो से जुड़ा हुआ हैं।

Arjun Kapoor Biography
Advertisement

अर्जुन कपूर को पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कारों में नामांकित किया गयाा था। फिल्मों में आने से पहले उनका वजन काफी ज्यादा था, लेकिन वजन को कम करने में सलमान खान ने उनकी काफी मदद की थी। अर्जुन कपूर सलमान को अपना गुरु मानते हैं, और उनसे काफी ज्यादा प्रभावित भी हैं। अर्जुन कपूर फैन फॉलोइिंग में भी लगातार इजाफा हो रहा है और युवा वर्ग में वे काफी चर्चित अभिनेता हैं।

अर्जुन कपूर फिल्म अभिनेता होने के साथ साथ फिल्म निर्देशक के रूप में भी काम कर चुके हैं। अर्जुन कपूर ने अपनी कैरियर की शुरुवात बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्ममेकर निखिल अडवाणी की फिल्म कल हो ना हो से शुरू की थी। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई और इस फिल्म में शाहरुख खान सैफ अली खान और प्रीति जिंटा शामिल थी। इसके बाद फिल्म सलाम-ए-इश्क, अट्रिब्यूट टू लव में भी उन्होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम कियाा है। फिल्म 'नो एंट्री' और 'वांटेड' में उन्होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम कियाा है। अर्जुन कपूर ने फिल्म अभिनेता के तौर पर अपना कैरियर उन्होंने फिल्म 'इश्कजादे' से शुरू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी प्रसंसा भी मिली थी। अर्जुन कपूर को अपने पिता बौनी कपूर के नाम का काफी लाभ मिला है बौनी कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री के काफी चर्चित फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं।

फिल्मी कॅरियर की शुरुआत मुख्य अभिनेता के तौर पर उन्होंने 2012 मे हबीब फ़ैसल की फिल्‍म इश्कजादे से की थी, इस फिल्म में उन्हें काफी सराहा गया और फिल्म भी अच्छी थी दर्शको के साथ-साथ आलोचको ने भी पसंद किया, और कई पुरूस्कार भी अपने नाम किए। इसके बाद 2013 मे इनकी अगली फिल्म औरंगजेब आई, जिसमे अर्जुन कपूर का डबल रोल था। 2014 मे रणबीर सिंह के साथ गुंडे मे नज़र आए, फिल्म हिट रही और अर्जुन के अभिनय को भी सराहा गया, और अर्जुन को बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स भी मिले। बाद मे अर्जुन ने कई फ़िल्मे की जिसमे कुछ फ़िल्मे सफल भी रही, और बॉलीवुड मे अपनी पहचान बनाई।

अर्जुन कपूर की कुछ प्रसिद्ध फिल्में :-

  • की एंड का (2016)
  • तेवर (2015)
  • फाइंडिंग फैनी (2014)
  • 2 स्टेट्स (2014)
  • गुंडे (2014)
  • औरंगजेब (2013)
  • इश्कजादे (2012)

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories