ऋषि कपूर का जीवन परिचय

ऋषि कपूर का जीवन परिचय, Rishi Kapoor Biography in Hindi, ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे हैं। राज कपूर की माँ का नाम कृष्णा राज कपूर था। ऋषि कपूर का बचपन का नाम चिंटू हैं। ऋषि कपूर के दो भाई हैं। रणधीर कपूर और राजीव कपूर। ऋषि कपूर के दोनों भाई उन्ही के तरह बॉलीवुड अभिनेता हैं। ऋषि कपूर ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई अपने भाईयोँ के साथ कैंपियन स्कूल, मुंबई और उसके बाद आगे की पढ़ाई मेयो कॉलेज अजमेर से पूरी की थी।

Rishi Kapoor Biography
Advertisement

ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू सिंह से हुई है। ऋषि कपूर और नीतू ने शादी से पहले एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया और उसके बाद उन्होने  शादी की थी। ऋषि कपूर और नीतू कपूर के दो बच्चे हैं।  रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर, रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तरह बॉलीवुड के मशहूर चॉकलेटी फिल्म अभिनेता हैं।

ऋषि कपूर की बेटी रिधिमा कपूर की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है। बॉलीवुड प्रसिद्ध अभिनेत्री करीना कपूर और करिश्मा कपूर ऋषि कपूर की भतीजीयां हैं।

ऋषि कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता-निर्माता हैं। ऋषि कपूर अपने जमाने में चॉकलेटी हीरो के रूप में भी  जाने जाते हैं। ऋषि कपूर एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते, जिस परिवार ने बॉलीवुड में 85 वर्ष से योगदान दे रहे है। ऋषि कपूर ने अपने फ़िल्मी कैरियर में काफी फिल्में की हैं। ऋषि कपूर ने अपने कैरियर में कई अवार्ड भी अपने नाम किये हैं। वर्ष 2008 में ऋषि कपूर को फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया। ऋषि कपूर अभी भी बॉलीवुड में एक सक्रीय अभिनेता हैं।

कपूर खानदान के फिल्म जगत में होने के कारण ऋषि कपूर की भी रुचि फिल्मों में होना स्वाभाविक थी। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेता 1973 में बनी फिल्म बॉबी से किया था, इस फिल्म में इनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं।

अभिनय की दुनिया में तहलका मचाने के बाद ऋषि कपूर ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ 'आ अब लौट चले' फिल्म निर्देशित की। फिल्म अग्निपथ में ऋषि कपूर के खलनायक के किरदार को देखकर सभी अचंभित रह गए।  ऋषि को फिल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया था। इस फिल्म के ऋषि कपूर ने फिल्म में डी-कंपनी के गोल्ड़मैन का किरदार निभाया। जो दर्शकों को बहुत पसंद आया।

ऋषि कपूर ने अपने कैरियर में 1973 से 2000 तक 92 फिल्मों में बतौर रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है।  इन्होने सोलो लीड एक्टर 51 फिल्मों में अभिनय किया है। ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो थे। उन्होने बॉलीवुड को कई रोमांटिक हिट फ़िल्में दी हैं। ऋषि कपूर ने अपनी पत्नी नीतू सिंह के साथ 12 फिल्मों में अभिनय किया हैं।

कपूर एंड संस, सनम रे, शादी पुलाव, All Is Well, बेवकूफियां, शुद्ध देसी रोमांस, बेशर्म, डी-डे, औरंगजेब, चश्मे बद्दूर, अग्निपथ, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हाउसफुल 2, जब तक है जान, टेल मी ओ खुदा, पटियाला हाउस, साड़ियां, दो दुनी चार, Luck by Chance, चिंटू जी, दिल्ली-6, प्यार आज कल, कल किसने देखा, हल्लाबोल, थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक, डॉन्ट स्टॉप ड्रीमिंग, नमस्ते लंदन, ओम शाँति ओम, लव के चक्कर में, फ़ना, प्यार में ट्विस्ट, हम तुम, तहज़ीब, कुछ तो है, लव एट टाइम्स स्क्वैर, ये है जलवा, कुछ खट्टी कुछ मीठी, राजू चाचा, कारोबार।

ऋषि कपूर की कुछ अनसुनी बातें :-

  1. ऋषि कपूर बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक-अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते है। वह कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी हैं।
  2. फिल्म बॉबी जो कि मेरा नाम जोकर का रीमेक थी, इसमें उनके पिता की पहली पसंद राजेश खन्ना थे, लेकिन पैसे ना होने के कारण उन्हें इस फिल्म में अपने बेटे यानि ऋषि कपूर को साइन करना पड़ा।
  3. ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो थे, तो अफेयर होना लाजमी है, नीतू सिंह से शादी होने से पहले ऋषि कपूर ने यास्मीन नाम की लड़की को भी डेट किया था।
  4. ऋषि कपूर का अफेयर अपनी पहली कोस्टर डिंपल कपाड़िया से भी रह चुका है।
  5. ऋषि कपूर ने नीतू से 5 साल के लम्बे अफेयर के बाद शादी की थी।
  6. ऋषि कपूर ने अपने चालीस साल के फ़िल्मी कैरियर में पहली बार फिल्म अग्निपथ के लिए ऑडिशन दिया था।
  7. ऋषि कपूर ने चालीस साल के फ़िल्मी कैरियर में पहली बार बार अग्निपथ में नकारत्मक भूमिका निभाई, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आई थी।
  8. ऋषि कपूर और रणबीर कपूर दोनों नें ही अपनी डेब्यू फिल्म में टॉवल सीन किया है।

2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे। वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। अमेरिका में पूरे वक्त उनके साथ पत्नी नीतू ही थीं। बेटा रणबीर कपूर कई बार उनसे मिलने न्यूयॉर्क गए थे। कुछ दिनों पहले ऋषि ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। और कोई भी काम कर सकता हूं। सोच रहा हूं कि एक्टिंग दोबारा कब शुरू करूं। पता नहीं लोगों को अब मेरा काम पसंद आएगा भी या नहीं। न्यूयॉर्क में मुझे कई बार खून चढ़ाया गया था। तब मैंने नीतू से कहा था- उम्मीद करता हूं कि नए खून के बावजूद मैं एक्टिंग नहीं भूलूंगा।'

सोशल मीडिया पर लॉजिकल और अग्रेसिव कमेंट्स के लिए मशहूर ऋषि ने 2 अप्रैल के बाद ट्विटर अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया। उन्होंने बीते दिनों दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म "द इंटर्न" के रीमेक में काम करने की घोषणा भी की थी।

अभिनेता ऋषि कपूर को बुधवार देर रात मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। उनके भाई रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से सिर्फ इतना कहा, "वह अस्पताल में है। वह कैंसर से पीड़ित है और उसे सांस लेने में तकलीफ है, इसलिए उसे भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है।"

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का 67 वर्ष की उम्र में आज दिनांक 30/04/2020 को निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में बताया कि ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मैं टूट चुका हूं। बता दें कि ऋषि कपूर को बीते दिन ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि एक्टर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories