शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय, Shilpa Shetty Biography in Hindi, शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को मैंगलोर कर्णाटक में हुआ था। वह सुनन्दा (मां) और सुरेन्द्र शेट्टी (पिता) की बड़ी पुत्री है जो औषधि निर्माण उद्योग में काम करते हैं। इनकी एक छोटी बहन है शमिता शेट्टी जोकि एक अभिनेत्री हैं। शिल्पा शेट्टी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। शिल्पा शेट्टी ने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। वह रियलिटी शो बिग ब्रदर की विजेता भी रह चुकी हैं। फ़िलहाल इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स की सह-मालकिन हैं।

Shilpa Shetty Biography
Advertisement

शिल्पा ने मुंबई में चेंबूर के एंथनी गर्ल्स़ स्कूल से हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी की और फिर पोद्दार कॉलेज से पढ़ाई की। शिल्पा सिर्फ पढाई में ही नहीं बल्कि नृत्य और खेल में भी अव्वल थी। और शिल्पा एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं और अपने स्कूली दिनों में वो वॉलीबॉल टीम की कैप्टंन भी रह चुकी हैं।

शिल्पा ने अपने कैरियर की शुरुआत बतौर सहायक अभिनेत्री फिल्म बाजीगर से की थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में काजोल और शाहरुख़ खान नजर आये थे। फिल्म में वह काजोल की बहन की भूमिका में नजर आयीं थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फ़िल्में की हैं जिनमे अपने, मैं खिलाडी तू अनाडी, बाजीगर, धड़कन, गर्व, इंसाफ, इंडियन, कर्ज, रिश्ते, हथियार, चोर मचाये शोर शादी करके फंस गया यार, लाइफ इन अ मेट्रो, दोस्ताना।

शिल्पा शेट्टी से जुडी कुछ रोचक बातें :-

  • शिल्पा् ने अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत 1993 में आई फिल्म, बाजीगर में एक सह अभिनेत्री का किरदार निभा कर की थी।
  • 1994 में आई फिल्म आग में शिल्पा को पहली मुख्य भूमिका मिली। शिल्पा अभी तक हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में करीब 40 फिल्में कर चुकी हैं।
  • शिल्पा को ड्राइव करने से बहुत डर लगता है, इसीलिए वो हमेशा अपने साथ एक ड्राइवर रखती हैं।
  • इंडिया में बिकने वाली ओके मैगजीन के पहले इश्यू के कवर पेज पर शिल्पा की तस्वीर थी।
  • 5 फुट 10 इंच लंबी शिल्पा बॉलीवुड की सबसे लंबी अदाकाराओं में से एक हैं।
  • शिल्पा शेट्टी ने बचपन में ही भरतनाट्यम की नृत्य कला सीखी थी और अपनी स्कूल की वॉलीबॉल टीम की कप्तान के साथ-साथ 'कराटे' में ब्लैक बेल्ट भी है।
  • शिल्पा ने पहली फिल्म 'गाता रहे मेरा दिल' साइन की थी लेकिन किन्हीं कारणों से वो बन नहीं पाई। फिर 1993 में शिल्पा की पहली फिल्म 'बाजीगर' आई जिसने शिल्पा को एक्ट्रेस के तौर पर पहली बार पहचान दी।
  • शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में ही खुद के और अक्षय कुमार के बारे में अफेयर की खबरें छापने के लिए एक मैगजीन के खिलाफ केस किया था।
  • शिल्पा शेट्टी को 1998 में आई फिल्म 'परदेसी बाबू' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का 'जी बॉलीवुड गोल्ड अवार्ड' भी मिला था।
  • अपनी नेटिव भाषा 'तुलु' के साथ साथ शिल्पा हिंदी, इंग्लिश, कन्नड़, मराठी, गुजराती, तमिल , तेलुगु और उर्दू भी बोलती हैं।
  • शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और दोनों ने एक साथ पहली बार 'फरेब' फिल्म में काम किया था।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories