बादल

Badal Hindi Poems Nursery Rhymes, लोकप्रिय कवियों तथा कवित्रियों द्वारा हिंदी में बच्चों की कविताओं का संग्रह, बच्चों के लिए लिखी गई बाल-कविताएं, हिंदी कविता, हास्य के लिए लिखी गयी कविताएं, छोटे बच्चों की छोटी कविताएं यहाँ पढ़ सकते हैं।

Badal Hindi Rhymes
Advertisement

"कविता"

काले-काले, पानी वाले,
आसमान में बादल आए।

कैसे बादल आकर छाए,
हवा पकड़कर लाती सर-सर।

छाए जैसे काले कंबल,
लगते कितने सुंदर बादल।

पेड़ों जैसे, भेड़ों जैसे,
लगते जैसे चलते घोड़े।

बन जाते हाथी के जोड़े,
नन्हे जलकड़, गए भाप बन।

उसी भाप से ठंडक पाई,
बादल बरसे, बरखा आई।

करते गड़-गड़, बातें बढ़-बढ़,
बिजली बादल को चमकाए।

अधियारे में राह दिखाए,
मोर मगन मन, छनन-छनन छन।

झूम-झूम कर नाच दिखाए,
बादल खुश हो गाना गाए।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories