आओ कन्हैया आओ मुरारी - कृष्ण भजन

आओ कन्हैया आओ मुरारी, Aao Kanhaiya Aao Murari Hindi Krishna Bhajan, श्री कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं, पूजा के लिए आओ कन्हैया आओ मुरारी कृष्णा भजन यहाँ पढ़े।

Aao Kanhaiya Aao Murari Hymn - Prayer
Advertisement

"कृष्ण भजन"

आओ कन्हैया, आओ मुरारी,
तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी॥

आओ कन्हैया, आओ मुरारी,
तेरे दर पे आया सुदामा पुजारी॥

क्या मैं बताऊँ, क्या मैं सुनाऊँ,
एक दुःख नहीं जो मैं मन में छिपाऊँ॥

घट-घट की जानते हो, तुम सब मुरारी,
तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी॥

आओ कन्हैया, आओ मुरारी,
ना डगर है, ना कोई घर है॥

फटे हुए कपड़े हैं, तुझे सब खबर है,
क्या तुम परीक्षा, लेते हमारी॥

आओ कन्हैया, आओ मुरारी,
तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी॥

नैनों में आँसू, उठे ना कदम है,
आवो कन्हैया अब तो, होठों पे दम है॥

जरा आ के देखो, दशा तो हमारी,
तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी॥

आओ कन्हैया, आओ मुरारी,
आवो कन्हैया, छूटे अब दम है॥

अगर अब ना आये तो माँ की कसम है,
माँ की कसम सुनके, पहुँचे मुरारी॥

तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी,
आओ कन्हैया, आओ मुरारी॥

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories