अब तुम कब सिमरोगे राम - राम भजन

अब तुम कब सिमरोगे राम, Ab Tum Kab Simroge Ram Bhajan in Hindi, राम अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बडे पुत्र थे। राम की पत्नी का नाम सीता था (जो लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं) और इनके तीन भाई थे- लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। हनुमान, भगवान राम के, सबसे बड़े भक्त माने जाते है। राम ने राक्षस जाति के राजा रावण का वध किया। हिन्दू धर्म के कई त्यौंहार, जैसे दशहरा और दीपावली, राम की जीवन-कथा से जुड़े हुए हैं। पूजा के लिए राम भजन यहाँ पढ़े।

Ab Tum Kab Simroge Ram Hymn - Prayer
Advertisement

"राम भजन"

अब तुम कब सिमरोगे राम,

अब तुम कब सिमरोगे राम।

जिवडा दो दिन को मेहमान।

अब तुम कब सिमरोगे राम।

चिंतामणि हरि नाम है,

सफल करे सब काम।

महामंत्र बोलो यही,

राम राम श्री राम।

अब तुम कब सिमरोगे राम।

राम नाम की लूट है,

लूट सके तो लूट।

अंत काल पछताओगे,

जब प्राण जायेगे छूट।

अब तुम कब सिमरोगे राम।

दीपक ले के हाथ में,

सतगुरु राह दिखाए।

पर मन मूरख बावरा,

आप अँधेरे जाय।

अब तुम कब सिमरोगे राम।

राम राम सिमरो, राम राम बोलो।

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories