जिनके मन में श्री - राम भजन

जिनके मन में श्री, Jinake Man Me Sri Ram Bhajan in Hindi, राम अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बडे पुत्र थे। राम की पत्नी का नाम सीता था (जो लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं) और इनके तीन भाई थे- लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। हनुमान, भगवान राम के, सबसे बड़े भक्त माने जाते है। राम ने राक्षस जाति के राजा रावण का वध किया। हिन्दू धर्म के कई त्यौंहार, जैसे दशहरा और दीपावली, राम की जीवन-कथा से जुड़े हुए हैं। पूजा के लिए राम भजन यहाँ पढ़े।

Jinake Man Me Sri Ram Hymn - Prayer
Advertisement

"राम भजन"

जिनके मन में बसे श्री राम जी,
उनकी रक्षा करें हनुमान जी।

जब भक्तों पर विपदा आई, तब आये हनुमंत गोसाई।
कृपा राम भक्तो पर करते, उनकी पीड़ा को हर लेते।
जय कपीष बलवान की॥

राम कथा के अद्बुत नायक, रामदूत भक्तो के सहायक।
जय जय जय प्रभु हितकारी, ध्यान करूँ नित मंगलकारी।
दे दो दर्श हनुमान जी॥

भक्ति जहाँ श्री राम की होती, शक्ति वहां हनुमान की होती।
विघन काल सब दूर मिटाते, मनोकामना पूरण कराते।
जय बजरंग महान की॥

निशदिन करूँ तुम्हारी पूजा, तुम सम हनुमत कोई ना दूजा।
बदन सिंधूरी जय कपीष जय, सन्मुख रहो जुकाऊं शीश मैं।
जय जय कृपा निधान की॥

नोट :- आपको ये पोस्ट कैसी लगी, कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे और शेयर करें, धन्यवाद।

Advertisement
Advertisement

Related Post

Categories